मिलावटी हल्दी आपके चेहरे को कर सकती है खराब, मार्केट से खरीदते वक्त इन बातों पर दें ध्यान

Real or Fake Turmeric: हल्दी का इस्तेमाल कई तरह के किया जाता है, लेकिन अगर इसकी क्वालिटी अच्छी नहीं होगी तो परेशानी बढ़ जाएगी. नकली हल्दी इस्तेमाल करने से एलर्जी, जलन, पिंपल्स और चेहरे की चमक कम होने जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है. 

Real or Fake Turmeric
1 / 7
कैसी होती है मिलावटी हल्दी? Image Credit- Freepik

Asli Haldi Ki Pehchan: किचन में हल्दी का काफी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, यह एक तरह का मसाला है, लेकिन इसके औषधीय गुण बहुत हैं. कई लोग हल्दी का इस्तेमाल सुंदरता को निखारने के लिए करते हैं तो कुछ बाल के लिए करते हैं. इसलिए मार्केट में इसकी डिमांड काफी रहती है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए हल्दी में मिलावट की जा रही है. इसमें कृत्रिम रंग और हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं, जो चेहरे पर एलर्जी, जलन और कई तरह की परेशानी पैदा कर सकती है.

विज्ञापन

कैसी होती है मिलावटी हल्दी?

कैसी होती है मिलावटी हल्दी?2 / 7

मार्केट में मिलने वाली हल्दी में कई तरह की चीजें मिलाई जाती हैं. इसमें चॉक पाउडर, स्टार्च या मेटानिल येलो रंग डाला जाता है. इसलिए असली हल्दी की पहचान करना बहुत ही जरूरी है. इसे भी पढ़ें- दुनिया के वो देश जहां फैला है सड़कों का सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें किस नंबर पर है भारत?

विज्ञापन

कैसे करें हल्दी की पहचान?

कैसे करें हल्दी की पहचान? 3 / 7

असली हल्दी का रंग हल्का पीला या गहरा पीला होता है, लेकिन बहुत ज्यादा चमकीली और चटक पीली हल्दी में मिलावट होने की संभावना रहती है.  इसके अलावा, असली हल्दी में मिट्टी जैसी हल्की खुशबू होती है.

पानी से करें चेक 

पानी से करें चेक 4 / 7

असली और नकली हल्दी की पहचान पानी से कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास में पानी डालें और फिर हल्दी डालकर अगर हल्दी तुरंत पानी में घुल जाए तो उसमें मिलावट हो सकती है.

विज्ञापन

नकली हल्दी इस्तेमाल करने के नुकसान 

नकली हल्दी इस्तेमाल करने के नुकसान 5 / 7

मिलावटी हल्दी में कई बार कृत्रिम रंग और केमिकल मिलाए जाते हैं, जो स्किन पर लगाने से एलर्जी, खुजली और लाल चकत्ते पैदा कर सकते हैं.

चेहरे पर जलन और रैशेज

चेहरे पर जलन और रैशेज6 / 7

अगर हल्दी में मेटानिल येलो जैसे सिंथेटिक रंग मिले हों तो यह स्किन पर जलन, रैशेज और सूजन का कारण बन सकती है. चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

पिंपल्स और एक्ने की समस्या

पिंपल्स और एक्ने की समस्या7 / 7

मिलावटी हल्दी का इस्तेमाल करने से त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासों और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए चेहरे पर हल्दी इस्तेमाल करने से पहले चेक जरूर करें. इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन