सुबह उठते ही चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो तुरंत बनाकर लगा लीजिए यह फेस पैक, 15 मिनट में असर दिखाएगा यह नुस्खा
Glowing Skin Home Remedies: त्वचा पर निखार आखिर कौन नहीं पाना चाहता है. लेकिन, सुबह उठते ही अगर त्वचा बेजान नजर आए तो समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए. ऐसे में यहां बताए फेस पैक्स आपके काम आ सकते हैं.

Morning Face Packs: सुबह उठने पर कभी स्किन पफी नजर आती है, कभी बेजान दिखती है, कभी बहुत ज्यादा ऑयली लगती है तो कभी चेहरे पर रूखापन नजर आ रहा होता है. ऐसे में कभी किसी फंक्शन में जाना हो, ऑफिस के लिए निकलना हो या किसी से मिलना हो तो बेजान त्वचा के कारण पूरा मूड ही खराब हो जाता है. अगर आप भी सुबह के समय चेहरे की डलनेस से परेशान होती हैं तो यहां जानिए झट से बन जाने वाले वो कौन से फेस पैक्स हैं जिनसे चेहरे को इंस्टेंट ग्लो मिलता है.
शहद और हल्दी
2 / 7सुबह शहद और हल्दी का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. एक कटोरी में 2 चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी लेकर मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन निखर जाती है.
दूध और हल्दी
3 / 7दूध के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और चेहरा निखर जाता है. कटोरी में 4 से 5 चम्मच दूध और चुटकीभर हल्दी मिला लें. इस दूध में रूई डुबोएं और चेहरे पर मलें. इसे चेहरे पर 2 से 3 मिनट मलने के बाद तुरंत धोकर हटा सकते हैं या 10 मिनट बाद हटाया जा सकता है.
दही और बेसन
4 / 7टैनिंग के कारण स्किन मुरझाई लगती है तो दही और बेसन का फेस पैक लगाकर देखें. 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने जितनी दही मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें.
खीरे का रस और गुलाबजल
5 / 7स्किन को कूलिंग इफेक्ट्स देने के लिए चेहरे पर खीरे का रस और गुलाबजल बराबर मात्रा में मिलाकर लगा लें. इस मिश्रण से स्किन पर ग्लो और ताजगी आ जाती है.
दूध और बेसन
6 / 7यह एक बेहद ही कमाल का कोंबिनेशन है जो त्वचा को निखारने और मुलायम बनाने में असरदार होता है. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और जरूरत के अनुसार दूध डालकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसे 15 मिनट बाद धोकर हटाएं.
इस बात का रखें ध्यान
7 / 7किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट करके जरूर देखें. अगर किसी भी तरह की जलन या असहजता है तो पूरे चेहरे पर फेस पैक ना लगाएं. यह भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.