नोट के किनारे क्यों बनी होती हैं तिरछी लकीरें? क्या आप जानते हैं इन लाइनों की वजह

Lines On Currency: हम सभी रोजमर्रा में नोट का इस्तेमाल करते ही हैं. नोट का अलग-अलग रंग, नोट की बनावट और उसपर बने चित्र को हम गौर से देखते हैं और नोटों में फर्क समझते हैं. लेकिन, क्या कभी आपने नोटिस किया है कि नोटों के किनारों पर तिरछी लकीरें भी बनी होती हैं. ये लाइनें असल में सिर्फ डिजाइन मात्र नहीं हैं बल्कि इन्हें बनाने की खास वजह होती है. यहां जानिए नोट के किनारों पर नजर आनी वाली इन अनोखी लाइनों की क्या वजह है और क्यों ये लाइनें नोट के डिजाइन का हिस्सा हैं.

Lines On Note Meaning
1 / 6
नोट के किनारे क्यों बनी होती हैं तिरछी लकीरें?

Advertisment

2 / 6

भारतीय करेंसी पर नोट के किनारों पर लकीरें बनी होती हैं. इन लकीरों का बेहद खास महत्व होता है.

विज्ञापन

3 / 6

100 रुपए के नोट के किनारे पर 4-4 लाइनें बनी होती हैं, वहीं 200 रुपए के नोट पर 4 लाइनों के साथ ही गोले बने होते हैं और 500 के नोट पर 5 लाइनें बनी होती हैं. ये लाइनें ये बताती हैं कि नोट कितने रुपए का है.

4 / 6

नोट के किनारों पर तिरछी लकीरें दृष्टिबाधित लोगों के लिए होती हैं. ये लकीरें इसलिए बनाई जाती हैं ताकि इन्हें छूने पर दृष्टिबाधित लोग पहचान सकें कि उन्हें कितने रुपए का नोट दिया जा रहा है.

विज्ञापन

5 / 6

जो लोग देख नहीं सकते हैं उन्हें कोई गलत नोट देकर बेवकूफ ना बनाए या ठग ना ले इसीलिए इन लकीरों को नोट पर बनाया जाता है.

6 / 6

करेंसी नोटों पर "मैं भुगतान करने का वादा करता हूं" भी लिखा होता है. यह प्रोमिसरी नोट देश के केंद्रीय बैंक द्वारा लिखित रूप में दिया गया वादा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन