कितने रुपये की आती है एक JCB मशीन? कीमत जान हिल जाएंगे

आपने अक्सर सड़क निर्माण, बिल्डिंग प्रोजेक्ट या खुदाई के काम में पीले रंग की JCB मशीन जरूर देखी होगी. जहां भी यह मशीन काम करती है, लोग कुछ देर रुककर इसे देखने लगते हैं. इसकी ताकत और काम करने की गति लोगों को आकर्षित करती है, ऐसे में मन में सवाल आता है आखिर ये मशीन कितने की आती होगी? आइए जानते हैं इनकी कीमत.

Jcb Machine Price India
1 / 8

Advertisment

JCB मशीन आखिर किन-किन कामों में आती है

JCB मशीन आखिर किन-किन कामों में आती है2 / 8

JCB मशीन का इस्तेमाल कई तरह के कामों में किया जाता है. इसका इस्तेमाल जमीन की खुदाई, मलबा हटाने, भारी सामान उठाने और कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी या पत्थर लोड करने में होता है. कई जगह अतिक्रमण हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

JCB नाम का मतलब क्या है

JCB नाम का मतलब क्या है3 / 8

बहुत से लोग JCB को सिर्फ मशीन का नाम समझते हैं, लेकिन असल में यह एक कंपनी का नाम है. JCB का पूरा नाम Joseph Cyril Bamford है, जिन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी. यह एक ब्रिटिश कंपनी है जो 1979 में भारत आई थी.

JCB मशीन की कीमत कैसे होती है तय

JCB मशीन की कीमत कैसे होती है तय4 / 8

JCB मशीन की कीमत उसके मॉडल, फीचर्स और क्षमता के अनुसार अलग-अलग होती है. मशीन की ताकत, इंजन की क्षमता और काम करने की तकनीक के आधार पर कीमत तय होती है. इसलिए हर मॉडल की कीमत अलग होती है.

विज्ञापन

JCB 2DX Backhoe Loader की कीमत

JCB 2DX Backhoe Loader की कीमत5 / 8

JCB के एंट्री लेवल मॉडल JCB 2DX Backhoe Loader की कीमत आमतौर पर लगभग 18 लाख से 20 लाख रुपये के बीच होती है. यह मशीन छोटे और मध्यम स्तर के निर्माण कार्यों के लिए इस्तेमाल होती है.

JCB 3DX Plus और 3DX Super मॉडल की कीमत

JCB 3DX Plus और 3DX Super मॉडल की कीमत6 / 8

JCB 3DX Plus Backhoe Loader की कीमत लगभग 30 से 32 लाख रुपये तक हो सकती है. वहीं JCB 3DX Super मॉडल की कीमत करीब 34 से 36 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जो ज्यादा क्षमता वाले कामों के लिए इस्तेमाल होती है.

विज्ञापन

JCB 3DX Backhoe Loader की कीमत

JCB 3DX Backhoe Loader की कीमत7 / 8

वहीं, उनसे बड़ी मशीन, JCB 3DX Backhoe Loader की कीमत आमतौर पर 35 से 38 लाख रुपये तक होती है. यह मॉडल मजबूत इंजन और बेहतर हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ आता है, जिससे बड़े निर्माण प्रोजेक्ट में काम करना आसान हो जाता है. इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि एक JCB खरीदकर उसे किराए पर चलाने दिया जाए, तो पहले यह जानना जरूरी है कि आपको मशीन से किस तरह का काम कराना है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. (Image: Pexels)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन