बरसात के मौसम में दाल-चावल या आटे में लग जाते हैं कीड़े, तो आजमाकर देख लीजिए ये कमाल की ट्रिक

Kitchen Hacks: अगर आप भी बरसात के मौसम में अपने दाल-चावल या आटे के डिब्बे में कीड़े लगने से परेशान हो जाते हैं तो यहां जानिए किस तरह इन कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है.

Insects in dal chawal
1 / 7
Insects in dal chawal

Dal Chawal Ke Kide Kaise Hataye: बरसात का मौसम अपने साथ बारिश और सुहावना मौसम तो लाता ही है, साथ ही तरह-तरह के कीड़ों को भी ले आता है. इस मौसम में घर में लाइट वाले कीड़े आते हैं, जमीन पर रेंगने वाली कीड़े नजर आते हैं तो वहीं दाल-चावल और आटे वगैरह में भी छोटे-छोटे कीड़े दिखना शुरू हो जाते हैं. इन कीड़ों को बीनते हुए हालत तो खराब होती ही है, साथ ही खाने में कीड़े दिखें तो अच्छा भी नहीं लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह अनाज में लगे कीड़े हटाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

चावल से कैसे हटाएं कीड़े

चावल से कैसे हटाएं कीड़े 2 / 7

चावल से कीड़े हटाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक नुस्खा शेयर किया है. पंकज ने बताया कि चावल में लगने वाले कीड़े तेज गंध से बचकर रहना पसंद करते हैं. ऐसे में चावल के बर्तन में लौंग या तेजपत्ता डालकर रखेंगे तो चावल में कीड़े नहीं लगेंगे.

विज्ञापन

धूप में सुखाएं

धूप में सुखाएं 3 / 7

बरसात में अगर किसी दिन धूप निकल जाए तो अनाज को छत पर सुखाने के लिए रख दें. धूप में अनाज सुखाने से कीड़े हट जाते हैं.

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते 4 / 7

अनाज में नीम के पत्ते भी डाल सकते हैं. नीम के पत्ते दाल, चावल या आटे के डिब्बे में डालकर रखे जाएं तो कीड़े नहीं लगते हैं.

विज्ञापन

लहसुन की कलियां

लहसुन की कलियां 5 / 7

दाल-चावल के डिब्बों में लहसुन की कलियां भी डाल सकते हैं. लहसुन की कलियां इंसेक्ट भगाने के काम आती हैं.

एयरटाइट कंटेनर में रखें

एयरटाइट कंटेनर में रखें 6 / 7

अनाज को एयरटाइट कंटेनर में रखें. एयरटाइट कंटेनर में रखें. अगर दाल को थैलियों में रखा जाए तो इससे उसमें मॉइस्चर आ सकता है और कीड़े पनप सकते हैं. इसीलिए एयरटाइट कंटेनर बेहतर ऑप्शन साबित होते हैं.

विज्ञापन

सूखी जगह पर रखें

सूखी जगह पर रखें 7 / 7

बरसात में कीड़े नमी से पनपते हैं. ऐसे में दाल-चावल के डिब्बों को सूखी जगह पर रखें जिससे डिब्बे के आस-पास जरा भी नमी ना रहे. यह भी पढ़ें - इन 5 लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, डॉक्टर ने कहा तबीयत हो जाएगी खराब अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन