Karwa Chauth Special: चांद बालियों से लेकर हैवी झुमकों तक, करवा चौथ के दिन ये डिजाइन बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती
Jhumka Designs For Women: करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनें. सही डिजाइन के ईयररिंग्स आपके पूरे लुक को खास बना सकते हैं. आप चांद बाली, ईयररिंग्स और टॉप्स खरीद सकते हैं.

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके सजती-संवरती हैं. लाल, गुलाबी और मैरून रंग के खूबसूरत आउटफिट्स के साथ ज्वेलरी उनके लुक में चार चांद लगा देती है. खासतौर पर कानों में पहने जाने वाले झुमके और बालियां चेहरे की खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं. अगर आप भी इस करवा चौथ अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो चांद बालियों से लेकर हैवी झुमकों तक, इन खूबसूरत ईयररिंग्स डिजाइंस को अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं.
चांद बाली से पाएं ट्रेडिशनल लुक
2 / 7करवा चौथ के लिए चांद बाली एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसका गोलाकार और अर्धचंद्राकार डिजाइन पारंपरिक लुक को खूबसूरती से निखारता है. अगर आप साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट पहन रही हैं तो कुंदन या मोती वाली चांद बाली आपके लुक को और खास बना सकती है. इसे भी पढ़ें- नाभि में गंदगी जमा होने से आती है बदबू? जानिए साफ करने का आसान तरीका
हैवी झुमकों से बनाएं अपना लुक खास
3 / 7अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद है तो करवा चौथ के लिए बड़े झुमके चुन सकती हैं. गोल्ड टोन, कुंदन, मोती और स्टोन वर्क वाले झुमके ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं. खासतौर पर बनारसी साड़ी या हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ ये झुमके आपके लुक को रॉयल टच दे सकते हैं.
कुंदन ईयररिंग्स से पाएं रॉयल लुक
4 / 7करवा चौथ के दिन अगर आप कुछ क्लासी और रॉयल पहनना चाहती हैं तो कुंदन ईयररिंग्स एक अच्छा ऑप्शन हैं. इनमें लगे चमकदार स्टोन और खूबसूरत डिजाइन चेहरे की खूबसूरती को उभारते हैं.
मोती वाले झुमके देंगे एलिगेंट लुक
5 / 7मोती की ज्वेलरी हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रही है. करवा चौथ पर मोती वाले झुमके पहनकर आप अपने लुक में सादगी और खूबसूरती का मेल कर सकती हैं. छोटे मोती वाले ईयररिंग्स जहां हल्के और एलिगेंट लगते हैं, आप इसे पहन सकती हैं.
टेंपल ज्वेलरी ईयररिंग्स से दिखें खास
6 / 7अगर आप इस करवा चौथ कुछ अलग और पारंपरिक पहनना चाहती हैं तो टेंपल ज्वेलरी ईयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं. देवी-देवताओं की मूर्तियों, कमल और पारंपरिक नक्काशी वाले इन झुमकों का डिजाइन बेहद खास होता है. इसे भी पढ़ें- Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी, सिंपल सामग्री के साथ झटपट बनकर होगी तैयार
स्टोन झुमके
7 / 7आप अपनी ड्रेस के हिसाब से स्टोन झुमके पहन सकती हैं. स्टोन झुमके न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि पहनने के बाद अच्छे भी लगते हैं. आप 1 से 3 लेयर वाले झुमके खरीद सकते हैं.