कंगना रनौत के रेस्टॉरेंट में 780 की थाली में क्या-क्या मिलता है? जानिए आलू पूरी और परांठे की भी कीमतें

Kangana Ranaut Restaurant: मनाली में कंगना का अपना रेस्टॉरेंट है. द माउंटेन स्टोरी नाम के इस रेस्टॉरेंट में अगर आप खाना खाने जा रहे हैं तो पहले ही जान लीजिए यहां खाने पर आपका कितना बिल बनेगा.

The Mountain Story menu
1 / 7
The Mountain Story menu

Kangana Ranaut Cafe: 14 फरवरी, 2025 में एक्टर और नेता कंगना रनौत ने मनाली में अपना रेस्टॉरेंट द माउंटेन स्टोरी (The Mountain Story) खोला था. इस रेस्टॉरेंट/कैफे की सोशल मीडिया पर भी खूब हाइप है. ट्रेवलर्स मनाली घूमने जाते हैं तो कंगना के कैफे का चक्कर भी लगा आते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कंगना के कैफे में मिलने वाली थाली में क्या-क्या होता है और आलू पूरी या आलू परांठे समेत नाश्ते की क्या कीमत है.

विज्ञापन

780 की थाली में क्या-क्या मिलता है

780 की थाली में क्या-क्या मिलता है2 / 7

अगर आप कंगना रनौत के कैफे में पहाड़ी वेजीटेरियन थाली लेते हैं तो इसमें आपको मूंग दाल, मां की दाल, धाम मद्रा, कद्दू, पकोड़े वाली कढ़ी, मटर पनीर, चावल, लच्छा परांठा, बटर नान और बदाने का मीठा मिलता है. इस थाली की कीमत 780 है.

विज्ञापन

नॉनवेज थाली में क्या मिलता है

नॉनवेज थाली में क्या मिलता है 3 / 7

कंगना के कैफे में नॉन-वेजीटेरिय थाली 980 रुपए की मिलती है. इसमें आपको मूंग दाल, धाम मद्रा, कद्दू, पकोड़े वाली कढ़ी, पहाड़ी चिकन, पहाड़ी जंगली मटन, चावल, लच्छा परांठा और बटर नान मिल जाता है.

आलू का परांठा कितने का मिलता है

आलू का परांठा कितने का मिलता है4 / 7

आलू के परांठे की कीमत द माउंटेन स्टोरी में लगभग 250 रुपए है. यहां आपको स्टफ्ड तंदूरी आलू परांठा मिलता है जिसे अचार और दही के साथ सर्व किया जाता है. वहीं, मिक्स वेज परांठा 280 रुपए का मिलता है.

विज्ञापन

आलू पूरी की क्या कीमत है

आलू पूरी की क्या कीमत है 5 / 7

कंगना के रेस्टॉरेंट में आलू पूरी 230 रुपए में मिलती है. इसे प्याज और अचार के साथ सर्व किया जाता है. अगर पकोड़े की प्लेट ली तो आपको 120 रुपए देने होंगे.

स्ट्रीट नूडल्स के ये हैं दाम

स्ट्रीट नूडल्स के ये हैं दाम 6 / 7

द माउंटेन स्टोरी में आप स्ट्रीट नूडल्स का भी मजा ले सकते हैं. यहां नूडल्स 180 रुपए प्लेट मिलते हैं.

विज्ञापन

चाय की है यह कीमत

चाय की है यह कीमत 7 / 7

पहाड़ों की सैर करने जाएं और चाय ना पिएं तो सफर अधूरा लगने लगता है. कंगना के रेस्टॉरेंट में आप कटिंग चाय का मजा ले सकते हैं. यहां 35 रुपए में एक कप शूटिंग कटिंग चाय मिलती है. यह भी पढ़ें - Sunny Leone के रेस्टॉरेंट में पानी पूरी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितने में मिलेंगे 6 पीस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन