Sunny Leone के रेस्टॉरेंट में पानी पूरी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितने में मिलेंगे 6 पीस
Sunny Leone Restaurant Noida: नोएडा में सनी लियोनी का अपना रेस्टॉरेंट है. अगर आप इस रेस्टॉरेंट में जाना चाहते हैं तो यहां जानिए यहां खाने पर आपको कितना बिल देना होगा.

Chica Loca Menu: सेलेब्रिटीज के रेस्टॉरेंट्स में चिका लोका भी आता है. एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) का नोएडा में चिका लोका नाम से अपना रेस्टॉरेंट और बार है. इस रेस्टॉरेंट में देसी और विदेशी ही नहीं बल्कि फ्यूजन डिशेज का मजा भी लिया जा सकता है. सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट के मेनु (Sunny Leone Restaurant Menu) में कॉकटेल, मॉक्टेल्स, कबाब, सूशी, पिज्जा, चिकन डिशेज, पानी पुरी और और पापड़ी चाट भी हैं. ऐसे में यहां जानिए सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट चिका लोका की कुछ फेमस डिशेज की कीमत कितनी है. खासतौर से पानी पूरी के दाम सुनकर चकरा जाएगा आपका सिर.
पानी पूरी के ये हैं दाम
2 / 7सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट में आपको 50 या 100 रुपए की नहीं बल्कि पूरे 475 रुपए की पानी पूरी मिलेगी. यह 6 पीस पानी पूरी की कीमत है. आपको गोल गप्पे या पानी पूरी के साथ स्पाइसी चिली पाइनएप्प्ल, बीटरूट और जलजीरा पानी मिलेगा.
कितने में मिलेगी चाट
3 / 7चिका लोका में पालक पत्ता चाट 595 रुपए में, एवोकाडो चाट पापड़ी 695 रुपए में और चिकन लखनवी 795 रुपए में मिलते हैं.
मलाई सोया चाप
4 / 7सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट में मलाई सोया चाप काली मिर्च 625 रुपए में मिलती है. इसके अलावा, स्पिनेच एंड चीज स्टफ्ड मशरूम टिक्का 675 रुपए में मिलता है.
तंदूरी चिकन कितने का है
5 / 7सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट में तंदूरी चिकन की कीमत 745 रुपए है. यहां, आपको जामा मस्जिद गोश्त सीख कबाब 845 रुपए में मिलेगा और पिज्जा की कीमत 695 रुपए से शुरू होकर 795 रुपए तक है.
रोटी नहीं है सस्ती
6 / 7सनी लियोनी के रेस्टॉरेंट में तंदूरी रोटी या बटर तंदूरी रोटी 95 रुपए की है. वहीं, परांठा 125 रुपए, बटर नान 115, गार्लिक नान 145 और चीज नान 165 रुपए की है.
पानी की बोतल है इतने की
7 / 7चिका लोका में आपको पानी की बोतल 299 रुपए की मिलेगी. वहीं, डाइट कोक या स्प्राइट और टॉनिक वॉटर की कीमत 199 रुपए और रेड बुल की कीमत यहां 399 रुपए है. यह भी पढ़ें -



















