काली किशमिश भिगोकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया सेहत पर क्या असर डालती है यह आदत

Soaked Raisins Benefits: किशमिश खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने पर क्या होता है और एक दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए.

Bheegi kishmish Khane ke fayde
1 / 7
Bheegi kishmish Khane ke fayde

Bheegi Kishmish Benefits: काली किशमिश साधारण किशमिश से ज्यादा अच्छी मानी जाती है. किशमिश में नेचुरल शुगर, आयरन, पौटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी होते हैं. ऐसे में किशमिश को भिगोकर खाने पर इसके गुण शरीर को भरपूर मात्रा में मिलते हैं. रोजाना भीगी किशमिश खाई जा सकती है. इसी बारे में बताते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रुचि अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि भीगी किशमिश को किस तरह से खाया जा सकता है और यह किस जरूरी खनिज की कमी को पूरा करती है.

विज्ञापन

पूरी होगी आयरन की कमी

पूरी होगी आयरन की कमी2 / 7

डॉक्टर बताती हैं कि काली भीगी किशमिश खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और यह किशमिश शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करती है.

विज्ञापन

मिलती है एनर्जी

मिलती है एनर्जी 3 / 7

भीगी हुई किशमिश शरीर को एनर्जी देती है. इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं.

मिलते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स

मिलते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स 4 / 7

शरीर को भीगी हुई किशमिश से एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. इससे स्किन की सेहत भी अच्छी रहती है.

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है

हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है 5 / 7

भीगी हुई किशमिश खाने पर दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है. इसमें मौजूद पौटेशियम हार्ट फंक्शन को बेहतर बनाने में असरदार होते हैं.

कैसे खाएं भीगी किशमिश

कैसे खाएं भीगी किशमिश6 / 7

किशमिश को खाने का सही तरीका है इसे रातभर भिगोकर खाया जाए. भीगी हुई किशमिश पचाना आसान होता है. इससे शरीर बेहतर तरह से किशमिश के पोषक तत्वों को सोख पाता है.

विज्ञापन

कितनी किशमिश खाएं

कितनी किशमिश खाएं 7 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि आप एक मुट्ठीभर ही किशमिश खाएं. जरूरत से ज्यादा किशमिश खाने से परहेज करें. ऐसा इसलिए क्योंकि किशमिश कैलोरी से भरपूर होती हैं. यह भी पढ़ें - बरसात में दाल में लग जाते हैं कीड़े तो डिब्बे में डालकर रखें यह मसाला, एक्सपर्ट ने कहा अनाज में नहीं लगेगी घुन अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन