बरसात में दाल में लग जाते हैं कीड़े तो डिब्बे में डालकर रखें यह मसाला, एक्सपर्ट ने कहा अनाज में नहीं लगेगी घुन

Insects In Dal: बारिश का मौसम आते ही दाल में कीड़े लगना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से मसाले हैं जो दाल में घुन नहीं लगने देते हैं.

Dal insect in monsoon
1 / 7
Dal insect in monsoon

Dal Ko Kide Se Kaise Bachaye: बरसात के मौसम में अक्सर हवा में नमी के चलते अनाज में घुन लग जाती है. खासकर दाल में कीड़े लग जाते हैं. ये कीड़े दाल को खाकर उसे खोखला कर देते हैं और कई बार तो दाल साफ करते समय नजर भी नहीं आते हैं. ऐसे में पूरा का पूरा दाल का डिब्बा फेंकना समझदारी नहीं है. अगर आप भी दाल में कीड़े लगने से परेशान हैं और दाल को बार-बार साफ करते-करते थक गए हैं तो यहां जानिए किस तरह दाल को कीड़ों से बचाया जा सकता है. न्यूट्रिशनशिस्ट लीमा महाजान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि कौन से मसाले दाल में घुन लगने से बचाएंगे.

विज्ञापन

ये मसाले दूर रखेंगे घुन

ये मसाले दूर रखेंगे घुन 2 / 7

दाल में घुन ना लग जाए इसके लिए दाल को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर उसमें 1 सूखी लाल मिर्च, 2 तेज पत्ता और कुछ लौंग के टुकड़े डिब्बे में डाल दें. इन मसालों का स्ट्रोन्ग अरोमा और नेचुरल ऑयल्स घुन को दूर रखते हैं.

विज्ञापन

हर 2 हफ्ते में सुखाएं

हर 2 हफ्ते में सुखाएं 3 / 7

दाल और अन्य सूखे अनाज को हर 2 हफ्ते में एक बार धूप लगानी चाहिए. ऐसा करने पर कीड़े अनाज से निकल जाते हैं.

एकसाथ कम दाल खरीदें

एकसाथ कम दाल खरीदें 4 / 7

बरसात के मौसम में दाल के बड़े पैकेट खरीदने से परहेज करें. कम-कम दालें लाएं और उन्हें समय-समय पर खाएं. लंबे समय तक दालें रखी रहने से भी उनमें कीड़े लग जाते हैं.

विज्ञापन

दाल कहां रखें

दाल कहां रखें5 / 7

दाल को सूखी और ठंडी जगह पर रखें. दाल रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर चुनें जिसमें बाहर की नमी ना घुस सके और कीड़े ना लगें.

हमेशा करें दाल को चेक

हमेशा करें दाल को चेक 6 / 7

अगर दाल के डिब्बे को दोबारा भरना है तो पहले दाल को अच्छे से चेक कर लें. देख लें कि पहले की रखी हुई दाल साफ है या नहीं, उसके बाद ही नई दाल भरें.

विज्ञापन

नीम के पत्ते भी आते हैं काम

नीम के पत्ते भी आते हैं काम 7 / 7

दाल को घुन से बचाने के लिए नीम के पत्ते भी काम आ सकते हैं. नीम के पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं और इसीलिए कीड़ों को दूर रखते हैं. यह भी पढ़ें - खीरा कड़वा निकले तो क्या करें? ये 4 हैक्स खीरे की कड़वाहट कर देंगे दूर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन