Priyanka Chopra की मां मधु चोपड़ा ने बताया अपने बालों को कैसे रखती हैं मजबूत, शेयर किया सीक्रेट हेयर मास्क बनाने का तरीका

Celebrity Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया किस तरह वे अपने बालों का ख्याल रखती हैं. घर पर ही बनने वाले हेयर मास्क को वे अपने बालों पर लगाती हैं. आप भी जानिए इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका.

Priyanka Chopra Madhu Chopra

मधु चोपड़ा ने बताया अपना हेयर केयर सीक्रेट.

Madhu Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां डॉ. मधू चोपड़ा फिल्म प्रोड्यूसर और ट्रेन्ड कोस्मोटोलॉजिस्ट हैं. डॉ. मधू चोपड़ा अक्सर ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से तरह-तरह के टिप्स शेयर करती रहती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में मधु ने बताया है कि किस तरह वे अपने बालों का ध्यान रखती हैं. उन्होंने बताया कि इस हेयर मास्क को लगाना उनके लिए वीकली मेंटेनेंस जैसा है. ऐसे में आप भी जान लीजिए इस हेयर मास्क को बनाने का क्या तरीका है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मधु चोपड़ा का हेयर मास्क

डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि वे अपना हेयर मास्क कैसे बनाती हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए वे नारियल तेल, मेथी दाना, रोजमेरी, पके चावल और चिया सीड्स को मिलाती हैं. चिया सीड्स के कारण यह मिश्रण स्लाइमी हो जाता है जिस चलते इसे बालों पर लगाना आसान होता है. इन सभी चीजों को एक-एक चम्मच लेकर मिलाया जाए तो एक अच्छा हेयर मास्क बनकर तैयार हो जाता है.

हेयर हेयर मास्क को सिर पर एक घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. यह हेयर मास्क बालों को झड़ने से रोकने और हेयर ग्रोथ बेहतर करने के लिए लगाया जाता है.

विज्ञापन

मधु चोपड़ा ने बताया कि यह हेयर मास्क उनके पहले हफ्ते का रेजिमेन है और हर हफ्ते वह बालों पर अलग हेयर मास्क लगाती हैं जिसे वह अपने फैंस से भी शेयर करेंगी.

डॉ. मधु चोपड़ा का फेस मास्क

विज्ञापन

डॉ. मधु चोपड़ा ना सिर्फ हेयर मास्क बल्कि फेस मास्क भी खुद ही बनाकर लगाती हैं. फेस मास्क बनाने के लिए मधु दही, मलाई, हल्दी और ठंडे दूध को मिलाती हैं. मधु की स्किन ड्राई है इसीलिए वे घी की बनी हुई मनाई का इस्तेमाल करती हैं. इस फेस मास्क से स्किन को ब्लीचिंग इफेक्ट मिलता है और यह चेहरे को निखारने में मदद करती है. मधु का कहना है कि हल्दी अपने स्किन टोन के हिसाब से कम ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ