Smriti Mandhana का 10 एकड़ का लग्जरी फार्महाउस, पिच, नेट्स और पूल... ऐसा है स्मृति का ड्रीम होम
Smriti Mandhana Farmhouse: स्मृति मंधाना का फार्महाउस हर सुविधा से लैस है जहां क्रिकेट पिच से लेकर पूल और पिकलबॉल कोर्ट भी है. यहां जानिए स्मृति के फार्महाउस की कुछ खास बातें.

Smriti Mandhana Sangli Farmhouse: स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और सेलिब्रेटेड खिलाड़ी हैं. अन्य सफल खिलाड़ियों की ही तरह स्मृति ने भी अपने सपनों का घर बनाया है. महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति का अपना 10 एकड़ का फार्महाउस है जो लग्जरी, कंफर्ट और स्मृति के क्रिकेट पैशन की पूरी झलक देता है. ब्रोडकास्टर जतिन सपरु स्मृति के सांगली फार्महाउस गए थे जहां उन्होंने समृति से बातचीत की और वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया. यहां जानिए कैसा है स्मृति का आलीशान फार्महाउस.
करण जौहर की फिल्मों जैसा एंट्रेंस
2 / 7स्मृति के फार्महाउस का एंट्रेस किसी फिल्म से निकले महल जैसा है. स्मृति ने जतिन को अपना फार्महाउस घुमाया और बताया कि किस तरह वह बिल्कुल ऐसा घर चाहती थीं जो करण जौहर की फिल्मों की तरह नजर आए. स्मृति हमेशा से करण जौहर और सूरज बरजात्या की फैन रही हैं और उनकी फिल्मों से ही उन्हें इस फार्महाउस के एंट्रेस की इंस्पिरेशन मिली. Image - Insta/smriti_mandhana
प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड और नेट
3 / 7स्मृति के फार्महाउस में बड़ा ओपन एरिया है जहां पेड़-पौधे लगे हैं और हरियाली है. फार्महाउस के पीछे पूरा बड़ा एरिया है जहां खिलाड़ी ट्रेनिंग कर सकते हैं. यहां लगा प्रैक्टिस नेट स्मृति को क्रिकेट प्रैक्टिस में बेहद काम आता है. Image - Insta/smriti_mandhana
यहां करती हैं स्मृति रिलैक्स
4 / 7स्मृति के फार्महाउस में एक बेबी पूल है जहां वह रिलैक्स करने के लिए जाती हैं. इस पूल में वॉटरफॉल फीचर है जिस चलते किसी बड़े रिजॉर्ट जैसी फील आती है. स्मृति ने बताया कि उन्हें स्विमिंग ज्यादा नहीं आती लेकिन वह थोड़ा-बहुत स्विम कर लेती हैं. Image - Insta/smriti_mandhana
पिकलबॉल कोर्ट और स्मृति की क्रिकेट जर्नी
5 / 7फार्महाउस में स्मृति ने पिकलबॉल कोर्ट भी बनवाया है. पिकलबॉल कोर्ट में स्मृति की फोटोज लगी हैं जो उनकी क्रिकेट इंटरनेशनल जर्नी को दिखाती हैं. स्मृति ने बताया कि यह उनके पापा का आइडिया था. Image - Insta/smriti_mandhana
पूरा बनने से पहले ही वायरल हो गया था घर
6 / 7नवंबर, 2025 में जब जतिन स्मृति के फार्महाउस गए थे तब यह फार्महाउस अंडर कंस्ट्रक्शन था और पूरा नहीं हुआ था. लेकिन, वीडियो यू्ट्यूब पर डालते ही वायरल हो गया था और फैंस फार्महाउस पूरा तैयार देखने के लिए एक्साइटेड थे. Image - Insta/smriti_mandhana
अपने बारे में भी कीं बातें
7 / 7स्मृति ने जतिन को अपना फार्महाउस दिखाते हुए अपनी लाइफ और फैमिली के बारे में भी बातें कीं. स्मृति ने यह भी बताया कि चाहे वह कितना ही अच्छा मैच खेल लें, वे जाती हैं और सो जाती हैं. नींद और खाना उनके लिए ऐसी चीजें हैं जिनसे वह समझौता नहीं करतीं. वहीं, कभी अगर मन करे तो वह महाभारत देख लेती हैं. Image - Insta/smriti_mandhana यह भी पढ़ें - Priyanka Chopra की मां मधु चोपड़ा ने बताया अपने बालों को कैसे रखती हैं मजबूत, शेयर किया सीक्रेट हेयर मास्क बनाने का तरीका