Winter Tips: स्वेटर धोने का सही तरीका क्या है? 1 गलती भी पड़ सकती है भारी, जानें जरूरी टिप्स
सर्दियां करीब है और इस के चलते स्वेटर को अलमारी या बेड बॉक्स से निकालकर अभी से धुलाई करना अच्छा विकल्प हो सकता है, ताकि जब ठंड पड़नी शुरू हो जाए, तो इस्तेमाल आसानी से किया जा सके. आइए जानते हैं लंबे समय से रखे स्वेटर को कैसे धोएं?

सर्दियों में फैंसी और महंगे स्वेटर पहनने हर किसी को पसंद होता है. लेकिन महीनों तक रखे रहने के बाद सर्दियों के लिए जब निकालते हैं, तब इन्हें धोते समय थोड़ी सी लापरवाही कपड़े का रंग, शेप और मुलायमपन खराब कर सकती है. खासकर ऊनी स्वेटर को आम कपड़ों की तरह धोना, आपके महंगे स्वेटर को खराब कर देगा.
सबसे पहले स्वेटर का लेबल चेक करें
2 / 7स्वेटर धोने से पहले उसके साथ लगे केयर लेबल को ध्यान से पढ़ें. कुछ कपड़ों को सिर्फ हल्के हैंडवॉश (हाथ से धोने की जरूरत) की जरूरत होती है, जबकि कुछ मशीन में जेंटल मोड पर धोए जा सकते हैं. लेबल देखकर ही पानी और धुलाई का तरीका तय करें.
गर्म पानी में न धोएं फैंसी स्वेटर
3 / 7ऊनी कपड़ों को बहुत गर्म पानी में धोने से उनके रेशे सिकुड़ सकते हैं और स्वेटर का आकार बिगड़ सकता है. इसलिए ऐसे कपड़ों के लिए ठंडा या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. ज्यादा गर्म पानी से दूरी बनाकर रखें.
पाउडर की जगह माइल्ड डिटर्जेंट लें
4 / 7फैंसी स्वेटर के रेशे काफी नाजुक होते हैं, इसलिए तेज केमिकल वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें. इसकी जगह माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या ऊनी कपड़ों के लिए बने क्लीनर का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े की सॉफ्टनेस और फाइबर सुरक्षित रह सकते हैं.
स्वेटर को रगड़ने या निचोड़ने से बचें
5 / 7हाथ से धोते समय स्वेटर को जोर-जोर से रगड़ना या मरोड़कर पानी निकालना ठीक नहीं है. इससे कपड़े के रेशे खिंच सकते हैं और स्वेटर का शेप बिगड़ सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप इसे हल्के हाथों से साफ करें और दबाकर पानी निकालें.
ब्रश का इस्तेमाल करने से बचे
6 / 7स्वेटर पर दाग या गंदगी देखकर कई लोग ब्रश से रगड़ने लगते हैं, लेकिन इससे ऊन के रेशे बाहर निकल सकते हैं और कपड़े पर रोएं आने लगते हैं. दाग वाली जगह को माइल्ड डिटर्जेंट से हल्के हाथों से साफ करना ज्यादा बेहतर है.
धूप में सुखाते समय रखें ध्यान
7 / 7धोने के बाद स्वेटर को जोर से निचोड़कर या हैंगर पर गीला लटकाकर न सुखाएं. स्वेटर में मौजूद पानी को हल्के से निकालकर उसे दीवार या समतल जगह पर फैलाकर सुखाना बेहतर है. तेज धूप भी रंग को फीका कर सकती है, इसलिए सीधी तेज धूप से बचाएं. यह भी पढ़ें: कंबल से सीलन हटाने के लिए धूप लगाने के साथ ही करें ये काम, नमी और बदबू दोनों होंगे दूर