आंखों के काले घेरों पर क्या लगाने पर मिलेगा फायदा? यहां जानिए Dark Circles का रामबाण इलाज क्या है

Dark Circles Home Remedies: आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे देखने में बुरे लगते हैं. ऐसे में घर की ही चीजों का इस्तेमाल करके डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है.

Dark Circles Kaise Hatenge
1 / 7
Dark Circles Kaise Hatenge

Dark Circles Ke Gharelu Upay: नींद पूरी ना होने पर, देररात तक पढ़ने पर या स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा होने पर आंखों के चारों तरफ काले घेरे नजर आ सकते हैं. इन काले घेरों को डार्क सर्कल्स कहते हैं. डार्क सर्कल्स को अगर घिसकर साफ करने की कोशिश की जाए तो यह टस से मस नहीं होते और दिक्कत बढ़ सकती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए आंखों के डार्क सर्कलस को दूर करने के लिए घर की कौन सी चीजें आपके काम आ सकती हैं.

विज्ञापन

आलू का रस

आलू का रस 2 / 7

आलू को घिसकर निचोड़ें और इसके रस को कटोरी में निकाल लें. इस आलू के रस में रूई डुबोकर आंखों के काले घेरों पर लगाने से डार्कनेस हल्की हो सकती है.

विज्ञापन

खीरे का रस

खीरे का रस 3 / 7

खीरे के कूलिंग गुण स्किन को ठंडक देते हैं और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. खीरे के रस का असर बढ़ाने के लिए इसमें आलू का रस मिलाया जा सकता है.

ठंडा दूध

ठंडा दूध 4 / 7

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और नेचुरल क्लेंजिग गुण आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करते हैं. दूध को रूई में डुबोकर रोजाना डार्क सर्कल्स पर लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

ठंडे टी बैग्स

ठंडे टी बैग्स 5 / 7

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स को पानी में पका लेने के बाद इन्हें फ्रिज में रखकर ठंडा करें. इन टी बैग्स को आंखों पर कुछ देर रखा जा सकता है. ये बैग्स ब्लड वेसल्स को फायदा देते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं.

बादाम का तेल

बादाम का तेल 6 / 7

डार्क सर्कल्स पर बादाम का तेल लगाया जा सकता है. विटामिन ई से भरपूर यह तेल स्किन की पफीनेस कम करता है और डैमेज्ड स्किन को रिपेयर भी करता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

आंखों पर डार्क सर्कल्स हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप आंखों को रगड़ें नहीं और आंखों को एक्सफोलिएट ना करें. कॉफी या स्क्रब से आंखों के आस-पास की स्किन को रगड़ने से परहेज करें.  

यह भी पढ़ें - किसे नहीं लगानी चाहिए चेहरे पर हल्दी? जानिए किसे नुकसान पहुंचा सकता है यह देसी नुस्खा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन