सूखी बर्फ कूलर में डालने से क्या होगा? ठंडक में हो सकता है जबरदस्त इजाफा

Dry Ice Fresh Air: कूलर की हवा मौसम के साथ-साथ गर्म होने लगती है. इसलिए कूलर चलाने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर ड्राई आइस का इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी काफी हद तक हल हो सकती है.

Dry Ice For Cooler
1 / 7
क्या होती है सूखी बर्फ? Image Credit- AI

Dry Ice For Cooler: कूलर में सूखी बर्फ डालने से कुछ समय के लिए हवा ज्यादा ठंडी महसूस हो सकती है और ठंडक में इजाफा हो सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल आपको बहुत ही ध्यान से करना होगा, क्योंकि गलत तरीके से इस्तेमाल करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ लोग फ्रिज में रखी बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कुछ देर ही ठंडक मिल पाती है और थोड़ी देर में बर्फ खत्म हो जाती है. इसलिए आप मार्केट से सूखी बर्फ लाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या होती है सूखी बर्फ?

क्या होती है सूखी बर्फ?2 / 7

सूखी बर्फ इस्तेमाल करने से पहले यह समझना जरूरी है आखिर ये होती क्या है. बता दें इसे अंग्रेजी में ड्राई आइस कहा जाता है. यह ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होती है, जिसका तापमान लगभग -78.5 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 रुपये में दीमक का हो जाएगा सफाया, घर के हर कोने में करें ये 6 काम

विज्ञापन

कूलर में ड्राई आइस डालने से क्या होता है?

कूलर में ड्राई आइस डालने से क्या होता है?3 / 7

जब ड्राई आइस को कूलर के पानी में डाला जाता है तो पानी का तापमान तेजी से कम हो जाता है. ठंडे पानी से गुजरने वाली हवा पहले की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है. कुछ समय के लिए कमरे में ठंडक बढ़ने का एहसास होता है.

क्या एसी जैसी ठंडक मिलती है?

क्या एसी जैसी ठंडक मिलती है?4 / 7

ड्राई आइस कूलर की हवा को अस्थायी रूप से ज्यादा ठंडा कर सकती है, लेकिन यह एयर कंडीशनर का ऑप्शन नहीं है. इसका असर काफी देर तक रहता है. आप इसा इस्तेमाल कूलर की टंकी में डालकर कर सकते हैं.

विज्ञापन

हाथ से ना छुएं

हाथ से ना छुएं 5 / 7

बर्फ का इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना है. आप इसे हाथ से बिल्कुल भी ना छुएं, क्योंकि इसे सीधे हाथ लगाने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आप दस्ताने पहन लें.

जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें

जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें6 / 7

बर्फ का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में ना करें, क्योंकि ड्राई आइस डालने से लाभ की बजाय खतरा बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह बर्फ गैस बनकर हवा में फैल जाती है और अगर आप ज्यादा करेंगे तो परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

क्या यह तरीका फायदेमंद है?

क्या यह तरीका फायदेमंद है?7 / 7

अगर आपको ठंडक ज्यादा देर तक चाहिए तो इस बर्फ का इस्तेमाल करें. ड्राई आइस की मदद से हवा ज्यादा देर तक रहेगी. हालांकि, इसके अलावा आपको कूलर की नियमित सफाई करनी होगी. इसे भी पढ़ें- क्या वाकई डार्क कलर पहनने से ज्यादा गर्मी लगती है? जानिए क्या है इसके पीछे का लॉजिक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन