Dimak Ki Dawa Gharelu Upay: दीमक एक ऐसी समस्या है जो नमी वाली जगहों पर आकर अपना बसेरा बना लेती है. धीरे-धीरे दीमक घर के फर्नीचर, दरवाजों, खिड़कियों और किताबों में पहुंच जाती है. हालांकि, दीमक को केमिकल्स की मदद के खत्म किया जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास दवा खरीदने के पैसे नहीं हैं और दीमक हटाने के सस्ता जुगाड़ देख रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप लगभग 30 रुपये में इन टिप्स को आसानी से अपना सकते हैं.
नीम के तेल आएगा काम

3 / 6
आप नीम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल ब्रश या रुई पर लेकर किया जा सकता है. आप लकड़ी या दीमक वाली जगहों पर जाकर रुई की मदद से तेल को लगाएं और कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें. यकीनन दीमक खत्म हो जाएगी.
धूप और हवा लगाएं

4 / 6
जिन सामान पर दीमक लगी है उसे धूप में रखा जा सकता है. घर के हर कोने और फर्नीचर को चेक करें और दीमक वाला सामान धूप में रख दें. इससे नमी कम हो जाएगी और दीमक मरने लगेगी. आप धूप में कुछ दिन छोड़ सकते हैं.
सिरके का घोल आजमाएं

5 / 6
सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इसे प्रभावित हिस्सों पर छिड़कने से दीमक कम करने में मदद मिल सकती है. आप घोल को बोतल की मदद से दीमक वाली जगह पर डालें.