Tomato Storage Tips: गर्मी की वजह से सड़ रहे हैं टमाटर? ये 5 टिप्स अपनाने के बाद नहीं होंगे खराब

Tomatoes Storing Tips: महंगाई के दौर में अगर कुछ सामान खराब हो जाए तो बहुत दुख होता है. कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी टमाटर खराब हो जाते हैं. इससे बचने के लिए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

prevent food wastage
1 / 6
टमाटर को ताजा रखने के उपाय. Image Credit- Freepik

Tamatar Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye: गर्मी के मौसम में टमाटर जल्दी खराब होना एक आम समस्या है. कई लोग उन्हें फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन इसके बावजूद टमाटर नरम पड़ जाते हैं या सड़ने लगते हैं. दरअसल, टमाटर को स्टोर करने का सही तरीका ना पता होने की वजह से ऐसा होता है. अगर आप चाहते हैं कि टमाटर लंबे समय तक ताजे रहें तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

पके हुए टमाटर फ्रिज में रखें

पके हुए टमाटर फ्रिज में रखें2 / 6

कच्चे या आधे पके टमाटर को फ्रिज में रखने से इसका स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है. पहले उन्हें पकने दें और फिर फ्रिज में स्टोर करें. इससे वे ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेंगे. इसे भी पढ़ें- हाइपरटेंशन की स्टेज 1 के क्या लक्षण होते हैं? जानिए हाई ब्लड प्रेशर में कैसा महसूस होता है

विज्ञापन

टमाटर को सुखाकर रखें

टमाटर को सुखाकर रखें3 / 6

टमाटर को सुखाकर रखें, क्योंकि गीलेपन की वजह से अक्सर टमाटर खराब हो जाते हैं. ऐसा करने से उनमें नमी बढ़ जाती है और फफूंदी लगने का खतरा रहता है.

डंठल वाली साइड नीचे रखें

डंठल वाली साइड नीचे रखें4 / 6

टमाटर को स्टोर करते डंठल वाला हिस्सा नीचे की तरफ रखें. इससे हवा कम अंदर जाती है और टमाटर खराब नहीं होते हैं.

विज्ञापन

प्लास्टिक बैग खोलकर रखें

प्लास्टिक बैग खोलकर रखें 5 / 6

कभी भी टमाटर को प्लास्टिक बैग में बांधकर ना रखें. अगर आप बांधकर रखेंगे तो टमाटर जल्दी गलने लगते हैं. बेहतर होगा कि उन्हें खुले कंटेनर या पेपर बैग में रखें.

खराब टमाटर हटाएं

खराब टमाटर हटाएं6 / 6

अगर एक टमाटर सड़ने लगे तो दूसरे टमाटर भी जल्दी खराब हो जाते हैं. इसलिए समय-समय पर टमाटर चेक करते रहें और खराब टमाटर को तुरंत अलग कर दें. इसे भी पढ़ें- क्या 24 घंटे लगातार AC चलाने से सच में हो सकता है ब्लास्ट? जानिए इसके पीछे की सच्चाई!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन