खाना पकाने वाले तेल को कहीं आप भी तो नहीं करते गलत तरह से स्टोर? एक्सपर्ट ने बताया ऑयल रखने का सही तरीका

Cooking Oil: खाना पकाने के तेल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो तेल खराब हो सकता है या सेहत के लिए बुरा साबित होता है. न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए खाने के तेल को कैसे स्टोर करना चाहिए.

Kitchen Hacks Cooking Oil
1 / 7
Kitchen Hacks Cooking Oil

Cooking Oil Hacks: कुकिंग ऑयल यानी खाना पकाने के तेल को सही तरह से स्टोर ना किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कुकिंग ऑयल को कैसे स्टोर करते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर तेल को सही तरह से स्टोर करके ना रखा जाए तो चाहे कितनी ही अच्छी क्वालिटी का तेल हो लेकिन खराब हो सकता है.

विज्ञापन

डायरेक्ट हीट में तेल रखना

डायरेक्ट हीट में तेल रखना 2 / 7

कुकिंग ऑयल को कभी भी सीधा हीट के संपर्क में नहीं रखना चाहिए. कुकिंग ऑयल को हमेशा ठंडी और डार्क जगह पर रखना चाहिए.

विज्ञापन

गीली चम्मच रखना

गीली चम्मच रखना 3 / 7

कभी भी घी या तेल में पानी से गीली चम्मच को नहीं डालना चाहिए. मॉइस्चर के कारण बैक्टीरिया पनप सकता है.

बोतल खुली रखना

बोतल खुली रखना 4 / 7

तेल की बोतल को कभी भी बहुत ज्यादा देर तक ढक्कन हटाकर खुला ना रखें. हमेशा तेल की बोतल का ढक्कन टाइट बंद करके रखें.

विज्ञापन

ये हैं तेल के सबसे बड़े दुश्मन

 ये हैं तेल के सबसे बड़े दुश्मन5 / 7

गर्माहट, नमी, ऑक्सीजन और धूप तेल के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं. इससे तेल ऑक्सीडाइज हो जाता है, इसके विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स खत्म हो सकते हैं और मॉइस्चर से बैक्टीरियल ग्रोथ हो सकती है.

हाई हीट कुकिंग के लिए कौन से तेल अच्छे हैं

हाई हीट कुकिंग के लिए कौन से तेल अच्छे हैं 6 / 7

मस्टर्ड, ग्राउंडनट ऑयल, राइस ब्रान और कोकोनट ऑयल हाई हीट कुकिंग के लिए सबसे ज्यादा स्टेबल होते हैं.

विज्ञापन

कितनी बार करना चाहिए तेल को रीयूज

कितनी बार करना चाहिए तेल को रीयूज 7 / 7

अगर आप कुकिंग ऑयल को दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं तो 1 से 2 बार तक ही तेल को दोबारा इस्तेमाल करें. बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करने से सेहत बिगड़ सकती है. यह भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कम हो गया है विटामिन डी? डॉक्टर ने बताया शरीर पर दिखते हैं ये 5 संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन