कद्दू के बीज खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानिए घर में कैसे तैयार करें Pumpkin Seeds

How To Eat Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने हैं लेकिन बाजार से नहीं खरीदना चाहते तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. यहां जानिए खाने के लिए घर पर किस तरह तैयार करें कद्दू के बीज. यहां आपके लिए आसान और सही तरीका दिया गया है.

Pumpkin Seeds
1 / 7
Pumpkin Seeds

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीज सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. इन बीजों में हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. इन बीजों को खाने पर शरीर को मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिल जाते हैं. ऐसे में लोग कद्दू के बीज (Kaddu Ke Beej) खाना तो चाहते हैं लेकिन कहां से खरीदे जाएं और बाहर से खरीदे जाएं या नहीं इसे लेकर सोच में पड़ जाते हैं. ऐसे में अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां जानिए खाने के लिए घर पर ही कैसे तैयार किए जा सकते हैं कद्दू के बीज. इस तरह आप घर पर ही कद्दू के बीज अलग-अलग तरह से खा सकते हैं.

विज्ञापन

अलग करके धोना

अलग करके धोना 2 / 7

सबसे पहले कद्दू के बीजों को कद्दू से निकालें. अब पल्प को अलग करें और बीजों को छांटकर अलग निकाल लें. इसके बाद कद्दू के बीजों को धोएं और धोकर साफ कर लें. आप चाहे तो इन बीजों को 5 मिनट पानी में उबाल सकते हैं. इससे ये बीज अच्छी तरह साफ हो जाते हैं.

विज्ञापन

बीजों को सुखाना

बीजों को सुखाना 3 / 7

अगला स्टेप है इन बीजों को सुखाना. आप इन बीजों को पेपर टावल पर रखकर सुखा सकते हैं. इनका मॉइस्चर हट जाए तो उन्हें भुनना आसान हो जाता है.

भुनें कद्दू के बीज

भुनें कद्दू के बीज 4 / 7

अगला स्टेप है कद्दू के बीजों को भुनना. पैन या कढ़ाही में बिना तेल के इन बीजों को डालें. बीजों को हिलाते रहें, आपको खुशबू और बीजों के पकने की आवाज आने लगेगी.

विज्ञापन

रखें मीडियम आंच

रखें मीडियम आंच 5 / 7

कद्दू के बीजों को मीडियम आंच पर पकाएं. बीजों का एक-तिहाई हिस्सा जब भूरा हो जाए तो आंच बंद कर दें.

ऐसे आएगा स्वाद

ऐसे आएगा स्वाद 6 / 7

कद्दू के बीजों की सीजनिंग की जाए तो इन्हें स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. इन बीजों पर चाट मसाला, हल्की लाल मिर्च, हल्दी और हल्का सा नींबू का रस निचोड़कर खा सकते हैं. आप चाहे तो कोई और सीजनिंग भी डाल सकते हैं.

विज्ञापन

बना सकते हैं पंपकिन सीड बटर

बना सकते हैं पंपकिन सीड बटर 7 / 7

आप कद्दू के बीजों को पीसकर इसे बटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, कद्दू के बीजों को चटनी में पीसकर डाला जा सकता है. आप इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें -बिना धूप लगाए भी बनाया जा सकता है हरी मिर्च का अचार, बस 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन