Raksha Bandhan 2026: इस रक्षाबंधन घर पर कैसे बनाएं बिना मैदे के स्वादिष्ट घेवर? यहां जानिए आसान रेसिपी
क्या आप भी इस रक्षाबंधन घर पर बिना मैदा के घेवर बनाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं आसान रेसिपी

रक्षाबंधन के मौके पर घर पर घेवर खाने को मिल जाए, तो त्योहार का मजा बढ़ जाता है. आमतौर पर आप बाजार से घेवर खरीदकर लाते होंगे और फिर उसे खाते होंगे. लेकिन क्या आप इस खास मिठाई को घर पर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आसान रेसिपी.
मार्केट का घेवर क्यों नहीं खाते लोग?
2 / 9घेवर में एक समस्या ये रहती है इन्हें बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सेवन हर किसी को सही नहीं लगता है. इसके अलावा बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल भी लोगों का मन मार देता है. लेकिन इस स्टोरी में हम आपको घर पर बिना मैदे के घर बनाने कि आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे.
बिना मैदा कैसे तैयार होगा घेवर?
3 / 9घेवर बनाने के लिए आपको गेहूं का बारीक आटा, थोड़ा घी, ठंडा पानी, दूध, चीनी, नींबू का रस, तलने के लिए घी या तेल चाहिए होगा.
गार्निशिंग के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
4 / 9मुख्य सामग्री के अलावा आपको गार्निशिंग के लिए मलाई, कटे हुए मेवे और थोड़ी इलायची भी रखनी होगी. इनसे घेवर का स्वाद बढ़ेगा और खाने वाले आपकी तारीफ करेंगे.
घर पर कैसे बनाएं आसानी से घेवर?
5 / 9घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में थोड़ा घी लें और उसे फेंटे. अब उसमें धीरे-धीरे ठंडा पानी डालते हुए उसे चलाएं.
मैदे की जगह गेहूं का करें इस्तेमाल
6 / 9अब गेहूं का आटा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें और फिर उसे लगातार फेंटें. इतना ही नहीं, उसमें दूध डालकर घोल को और चिकना करें, ध्यान रहे कि घोल बहुत पतला हो जाए और उसमें कोई गुठली न हो. पतला घोल जाली को पतला बनाती है और मोटे घोल के कारण जाली मोटी तैयार हो सकती है.
कड़ाही में तेल कर गर्म
7 / 9अब एक गहरी कड़ाही लें और उसमें तेल या घी गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो, कड़ाही के बीच में एक कलछी पतला घोल लेकर कड़ाही के बीच से धीरे-धीरे डालें.
सावधानी से घेवर निकाले
8 / 9घेवर में बीच में छेद बंद हो जाएं तो कलछी या किसी पतली चीज से बीच में हल्की जगह बना लें. जब घेवर सुनहरा और किनारों से कुरकुरा दिखा देने लगे, तो सावधानी से उसे बाहर निकाल लें.
अब दे आखिरी टच
9 / 9अब ऊपर से हल्की चाशनी डालें या मलाई की परत लगाएं फिर इसके ऊपर पिस्ता, बादाम और इलायची डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाएं. इस तरह आपका घेवर घर पर तैयार हो जाएगा. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: घर पर बहन के लिए ऐसे बनाएं मलाईदार रसमलाई, बाजार से भी अच्छा होगा स्वाद