बाल बढ़ाने के लिए कैसे लगाते हैं करी पत्ता? जानिए Curry Leaves से तेल बनाने का तरीका

Curry Leaves Hair Oil: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करी पत्ते का तेल कैसे बनाएं और लगाएं? जानिए करी पत्ते के इस तेल के फायदे, बनाने की विधि और इस्तेमाल का सही तरीका.

Curry Leaves Hair Oil
1 / 8
Curry Leaves Hair Oil

Curry Leaves Oil For Hair: करी पत्ता केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही काम नहीं आता है बल्कि इसे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आयुर्वेद में इसे बालों के लिए फायदेमंद बताया गया है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, आयरन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए बालों के लिए करी पत्ते के क्या फायदे हैं और करी पत्ते बालों पर कैसे लगाते हैं.

विज्ञापन

बालों को मजबूत बनाने में मददगार

बालों को मजबूत बनाने में मददगार2 / 8

करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं, इससे बाल मजबूत और स्वस्थ बनते हैं.

विज्ञापन

हेयर फॉल कम करने में सहायक

हेयर फॉल कम करने में सहायक3 / 8

करी पत्ते का नियमित इस्तेमाल बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं

सफेद बालों की समस्या को कम करे

सफेद बालों की समस्या को कम करे4 / 8

करी पत्ते को पारंपरिक रूप से सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद

स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद5 / 8

करी पत्ते में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं जिससे डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं.

बालों की चमक बढ़ाने में मददगार

बालों की चमक बढ़ाने में मददगार6 / 8

करी पत्ते का तेल बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है जिससे बाल अधिक मुलायम और चमकदार नजर आते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं करी पत्ते का तेल

कैसे बनाएं करी पत्ते का तेल 7 / 8

तेल बनाने के लिए एक कटोरी नारियल के तेल में एक मुट्ठीभर करी पत्तों को डालकर पका लें. जब पत्तों का रंग गहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें. तेल को ठंडा होने दें और छानकर बोतल में भर लें.

कैसे लगाएं करी पत्ते का तेल

कैसे लगाएं करी पत्ते का तेल 8 / 8

तेल को हल्का गुनगुना कर लें और स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं. 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. 1 से 2 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें. बाद में माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल को सिर पर लगाया जा सकता है. यह भी पढ़ें -  धूप से झुलस गया है चेहरा और हो गई है टैनिंग तो हफ्ते में 2 बार लगा लें यह फेस पैक, त्वचा निखरने लगेगी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन