रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये फ्लफी कोरियन एग रोल, 10 मिनट में बनकर होगा तैयार

How To Make Korean Egg Roll: नाश्ते में रोज-रोज परांठे या सैंडविच खाना बोरिंग हो जाता है. ऐसे में आप कोरियन एग रोल बनाकर खा सकते हैं. कोरियन एग रोल खाने में टेस्टी होता है और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत भी है.

Korean egg roll
1 / 7
Korean egg roll

Korean Egg Roll Recipe: कोरियन एग रोल एक टेस्टी और जल्दी से बन जाने वाली डिश है. इसे आप सुबह के समय नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं. यह एग रोल बेहद मुलायम होता है और खाने पर मुंह में घुल जाता है. इसे बनाने में आपको 10 मिनट से भी कम समय लगेगा. इसे घर के बच्चे और बड़े सभी स्वाद लेकर खाएंगे. यहां जानिए किस तरह घर में कोरियन एग रोल बनाकर खाया जा सकता है.

विज्ञापन

कोरियन एग रोल की सामग्री

कोरियन एग रोल की सामग्री 2 / 7

कोरियन एग रोल के लिए कटी हुई गाजर, हरा प्याज, प्याज और नमक के साथ ही काली मिर्च और तेल ले लें. आप चाहे तो अपनी पसंद की और सब्जियां भी चुन सकते हैं.

विज्ञापन

फेटें अंडे

फेटें अंडे 3 / 7

सबसे पहले अंडे फेंट लें. इसमें सब्जियां, नमक और काली मिर्च डालकर एग बैटर तैयार कर लें.

पकाएं इस तरह

पकाएं इस तरह4 / 7

पैन में तेल लगाएं और अंडे का मिश्रण डाल दें. इसे आपको धीमी आंच पर पकाना है. सबसे पहले आपको पैन में एकदम पतली लेयर डालनी है.

विज्ञापन

रोल करें अंडा

रोल करें अंडा 5 / 7

अब पैन में ही अंडे की पहली परत को रोल करें और फिर दूसरी परत डालें. जब यह दूसरी परत पक जाए तो इसे भी रोल कर दें. इस तरह एक के बाद एक लेयर बनाते जाएं और रोल करते जाएं.

परोसें इस तरह

परोसें इस तरह 6 / 7

जब अंडे का रोल पक जाए तो इसे हर तरफ से पकाकर प्लेट में परोसें. अब इस रोल को लगभग 1 इंच मोटे आकार का काट लें.

विज्ञापन

यह है परफेक्ट एग रोल का सीक्रेट

यह है परफेक्ट एग रोल का सीक्रेट 7 / 7

एग रोल परफेक्ट बने इसके लिए कम तेल का इस्तेमाल करें. इसे तेज आंच पर ना पकाएं नहीं तो अंडे जल सकते हैं. अंडे को हल्का ठंडा होने के बाद ही काटें जिससे इसकी शेप खराब ना हो. यह भी पढ़ें - बचे हुए चावल से बनाएं यह टेस्टी नाश्ता, मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी डिश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन