सिंपल कुर्ती में भी दिखेंगी स्टाइलिश, ऑफिस लुक के लिए अपनाएं ये फैशनेबल टिप्स
Simple Kurti Styling Tips: ऑफिस में अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सिंपल कुर्ती में भी दिखा दा सकता है. आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि लुक को स्टाइलिश और क्लासिक बनाया जा सके.

रोजाना पहनने के लिए कुर्ती बहुत ही कंफर्टेबल रहती है. साथ ही, इसे जींस, सलवार या पजामे के साथ आसानी से पहना जा सकता है. आप एक ही कुर्ती को कई तरीकों से पहन सकते हैं, लेकिन ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त ऐसी कुर्ती चाहिए जो देखने में एलिगेंट हो, पहनने में आरामदायक हो और बहुत ज्यादा हैवी भी न लगे. ऐसे में सिंपल कुर्ती एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. खास बात यह है कि सही बॉटम, फुटवियर और एक्सेसरीज के साथ स्मार्ट लुक पाया जा सकता है.
कुर्ती के साथ पहनें सही बॉटम
2 / 6ऑफिस लुक के लिए कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट, सिगरेट पैंट या अच्छी फिटिंग वाला ट्राउजर चुना जा सकता है. अगर कुर्ती थोड़ी ढीली है तो स्ट्रेट या सिगरेट पैंट लुक को बैलेंस करने में मदद कर सकती है. वहीं शॉर्ट कुर्ती के साथ वाइड-लेग ट्राउजर भी अच्छा लग सकता है. इसे भी पढ़ें- Clothes Washing Tips: नए कपड़ों का रंग नहीं पड़ेगा फीका! धुलाई से पहले करें ये जरूरी काम
कलर चुनते समय रखें सादगी का ध्यान
3 / 6ऑफिस के लिए बहुत ज्यादा चमकीले या कई रंगों वाले आउटफिट की जगह सॉफ्ट और क्लासी शेड्स चुने जा सकते हैं. पेस्टल, बेज, नेवी, व्हाइट, ब्लैक, ऑलिव या म्यूटेड पिंक जैसे रंग प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं. चाहें तो एक सॉलिड कलर की कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्ट बॉटम पहनकर लुक को थोड़ा स्टाइलिश बना सकती हैं.
दुपट्टे को रखें सिंपल
4 / 6अगर आप दुपट्टा पहनती हैं तो ऑफिस में कुर्ती के साथ दुपट्टा बहुत ज्यादा हैवी वर्क वाला न रखें. इसके बजाय कॉटन, लिनन या हल्के फैब्रिक का दुपट्टा चुनें. इसे एक साइड पर पिन करके या करीने से ड्रेप करके रखा जा सकता है, जिससे लुक बहुत ही अच्छा लगेगा.
फुटवियर से बदल सकता है पूरा लुक
5 / 6सिंपल कुर्ती के साथ सही फुटवियर आपके पूरे लुक को स्मार्ट बना सकता है. ऑफिस के लिए लो हील्स, बैले फ्लैट्स, म्यूल्स या सिंपल लोफर्स जैसे ऑप्शन आजमा सकती हैं. फुटवियर का रंग आउटफिट के साथ मैच या न्यूट्रल रखा जाए तो लुक ज्यादा बैलेंस्ड नजर आता है.
मेकअप सिंपल रखें
6 / 6ऑफिस में ज्यादा मेकअप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है. आप सिंपल लुक के लिए हल्का फाउंडेशन और टचअप करें. लाइट लिपस्टिक लगाएं और आंखों पर लाइनर लगाकर लुख फाइनल करें. अगर थोड़ा और मेकअप करना है तो ब्लश लगाकर सिंपल लुक को एन्हांस करें. इसे भी पढ़ें- आखिर कैसे चमकती थी राजपूताना रानियों की स्किन? जानिए उनके 5 ब्यूटी सीक्रेट्स