बारिश में घर में घुस सकते हैं जहरीले सांप! परिवार को सुरक्षित रखने के लिए अभी करें ये जरूरी काम

क्या भारी बारिश के कारण आपके भी घर में सांप घुस जाते हैं या उनका खतरा बना रहता है? आइए जानते हैं कैसे उन्हें रोके.

Snakes
1 / 7

बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इसी समय सांपों की घरों में घुसने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. तेज बारिश के कारण उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आप कैसे अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं?  

विज्ञापन

घर की दरारें और छोटे छेद बंद करें

घर की दरारें और छोटे छेद बंद करें2 / 7

सांप बहुत छोटे रास्तों से भी घर के अंदर घुस सकते हैं. इसलिए बारिश शुरू होते ही दरवाजों, खिड़कियों, दीवारों, नींव और पानी की निकलनी वाली जगहों की अच्छी तरह जांच करें. अगर कहीं दरार, छेद या खुला दिखाई दे तो उसे तुरंत मजबूत तरीके से बंद कर दें.

विज्ञापन

घर के आसपास सफाई रखें

घर के आसपास सफाई रखें3 / 7

घनी झाड़ियां, लंबी घास, सूखे पत्ते, लकड़ियों का ढेर और बेकार सामान सांपों के छिपने के लिए सुरक्षित स्थान बन सकते हैं. बारिश के मौसम में पौधे तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए नियमित रूप से सफाई करें, घास काटें और घर के आसपास किसी भी तरह का कूड़ा या गैर-जरूरी सामान न रखें.

चूहे और मेंढक को घर से दूर रखें

चूहे और मेंढक को घर से दूर रखें4 / 7

सांप अक्सर अपने भोजन की तलाश में उन जगहों पर पहुंचते हैं, जहां चूहे, मेंढक और छोटे जीव ज्यादा होते हैं. इसलिए आप अपने घर में खाने की चीजें खुली न रखें, कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें और पालतू जानवरों का खाना बाहर लंबे समय तक न छोड़ें. इससे चूहों की संख्या कम रहेगी और सांपों भी दूर रहेंगे.

विज्ञापन

पानी जमा होने से बचाएं

पानी जमा होने से बचाएं5 / 7

बारिश के बाद घर के बाहर या आंगन में पानी जमा रहने से कीड़े-मकोड़े और मेंढक ज्यादा पनपने लगते हैं, जो सांपों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं. इसलिए नालियों की नियमित सफाई करें, पानी की टंकियों को ढककर रखें और घर के आसपास किसी भी स्थान पर लंबे समय तक पानी जमा न होने दें.

घर में सांप दिखे तो घबराएं नहीं

घर में सांप दिखे तो घबराएं नहीं6 / 7

अगर आपके घर, आंगन या आसपास सांप दिखाई दे तो उसके पास जाने, पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसा करना आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बेहतर रहेगा कि आप सुरक्षित दूरी बनाए रखें और बच्चों और पालतू जानवरों को भी वहां से दूर रखें.

विज्ञापन

सांप दिखे तो तुरंत करें ये काम

सांप दिखे तो तुरंत करें ये काम7 / 7

सांप दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय वन विभाग, रेस्क्यू टीम से संपर्क करें. वे सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक स्थान पर छोड़ सकते हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: कूलर के पानी में पनप रहे हैं डेंगू के मच्छर? मिनटों में ऐसे करें अच्छे से सफाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन