Refrigerator Cooling Problems: गर्मी में कम हो गई फ्रिज की कूलिंग? 0 रुपये में घर बैठे करें ये 5 काम

Fridge Cooling Issues:जब गर्मी ज्यादा बढ़ जाती है तो फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है. इससे सारा सामान खराब होने लगता है और लोग मैकेनिक बुला लेते हैं, जबकि कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से ही कूलिंग कम हो जाती है. 

How to fix fridge door seal
1 / 6
How to fix fridge door seal

Fridge Cooling Fixer: गर्मी का मौसम आते ही फ्रिज की कूलिंग कम होने की समस्या काफी आम हो जाती है. कई बार फ्रिज चलता तो रहता है, लेकिन पानी ठंडा नहीं होता या बर्फ ठीक से जमती नहीं है. इसकी वजह से खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो तुरंत मैकेनिक को बुलाने से अच्छा है इन छोटी छोटी गलतियों पर ध्यान दें. एक भी रुपया खर्च किए बिना घर बैठे फ्रिज की कूलिंग बेहतर करें. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 काम आने वाले टिप्स.

Advertisment

फ्रिज के पीछे जमी धूल तुरंत साफ करें

फ्रिज के पीछे जमी धूल तुरंत साफ करें2 / 6

फ्रिज के पीछे लगे कॉइल्स और ग्रिल्स पर धूल जमने से गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती. इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और कूलिंग कम होने लगती है. इससे फ्रिज का प्लग निकाल दें और पीछे की ग्रिल को सूखे कपड़े या ब्रश से साफ करें.

विज्ञापन

फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें

फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें3 / 6

बहुत से लोग फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं. इससे हवा पास नहीं हो पाती और मशीन जल्दी गर्म होने लगती है. इसलिए फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 5-6 इंच की दूरी रखें. इसे भी पढ़ें- रोज-रोज का पोहा-उपमा छोड़िए, इस बार बनाएं गुजराती पनकी; मिनटों में होगा तैयार 

बार-बार दरवाजा खोलने की आदत छोड़ें

बार-बार दरवाजा खोलने की आदत छोड़ें4 / 6

गर्मी में बार-बार फ्रिज खोलने से अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है. फिर फ्रिज को दोबारा ठंडा होने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए जरूरत होने पर ही दरवाजा खोलें.

विज्ञापन

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें5 / 6

अगर फ्रिज पूरी तरह ठूंसकर भर दिया जाए तो अंदर हवा सही तरीके से घूम नहीं पाती. इससे कुछ हिस्से ठंडे और कुछ गर्म रहने लगते हैं. सामान के बीच थोड़ी जगह छोड़ें और गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें.

सही टेम्परेचर सेट करें

सही टेम्परेचर सेट करें6 / 6

कई लोग गर्मियों में भी फ्रिज का तापमान सही तरीके से सेट नहीं करते. इससे कूलिंग कमजोर लगने लगती है और एक वक्त से बाद सारा सामान खराब हो जाता है. इसे भी पढ़ें- Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुडन्यूज, DMRC ने उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन