क्या बर्फ वाले पानी से टाइट हो सकती है जींस? ये आसान ट्रिक बचा सकती है आपके पैसे
Cold Water Tight Jeans Hacks: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रिक खूब वायरल हो रही है. इसमें जींस को एक बर्फ के टब में भिगोकर रखा हुआ है. कहा जा रहा है ये टिप जींस को टाइट करने के लिए अपनाई जाती है.

Loose Jeans Tight: कई बार जींस का साइज बड़ा आ जाता है या नई जींस थोड़ी-बहुत ढीली हो जाती है. इसे टाइट करने के लिए आपको टेलर के पास जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये वायरल हैक अपनाने की जरूरत है. इसमें बर्फ वाले पानी में जींस को भिगोकर कुछ देर रखा गया है, आइए जानते हैं क्या है ये वायरल हैक.
क्या सच में बर्फ वाला पानी जींस को टाइट कर सकता है?
2 / 7डेनिम एक कॉटन-बेस्ड फैब्रिक होता है. कॉटन के रेशे टेंपरेचर से थोड़े सिकुड़ या फैल सकते हैं. इसलिए जब जींस को बहुत ठंडे पानी में भिगोया जाता है तो उसके रेशे हल्के से सिकुड़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Matka Cooling Tips: मटके में भी गर्म हो रहा है पानी? अपनाएं ये देसी उपाय, बढ़ जाएगी ठंडक
कैसे अपनाएं ये ट्रिक?
3 / 7सबसे पहले एक टब में बर्फ और पानी भरें और जींस को पूरी तरह पानी में डुबो दें. इसे 30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद जींस को निकालकर सामान्य तरीके से सुखा लें.
गर्म पानी वाली ट्रिक भी है वायरल
4 / 7जींस को हल्के गर्म पानी में धोकर और फिर ड्रायर में सुखाकर उसे सिकुड़ने की कोशिश करते हैं. यह तरीका बर्फ वाले पानी की तुलना में ज्यादा असरदार माना जाता है.
किन जींस पर ज्यादा असर हो सकता है?
5 / 7आप इसे कॉटन डेनिम, बिना ज्यादा स्ट्रेच वाली जींस या नई या कम इस्तेमाल की गई जींस पर इस्तेमाल कर सकते हैं. स्पैन्डेक्स या इलास्टिक वाली स्ट्रेचेबल जींस पर इसका असर बहुत कम दिखाई दे सकता है.
क्या यह अल्टरेशन का ऑप्शन है?
6 / 7अगर जींस काफी ज्यादा ढीली हो गई है, तो बर्फ वाले पानी की ट्रिक से थोड़ा सा सुधार हो सकता है. परफेक्ट फिटिंग के लिए अल्टरेशन ही सबसे भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
7 / 7आप हर बार यह ट्रिक ना अपनाएं और जींस ज्यादा टाइट है तो आपको सिलाई करनी चाहिए. यह टिप सिर्फ हल्की फिटिंग के लिए काम आ सकती है. वहीं, अगर फैब्रिक नाजुक है तो पहले करके चेक करें. इसे भी पढ़ें- जंक फूड की गिरफ्त में पूरा द्वीप, जानिए ये कैसे बना दुनिया का सबसे मोटा शहर?