धूप से हो गई है टैनिंग, माथे और हाथ-पैर पर दिखने लगा है कालापन? बेसन में मिलाकर लगाना शुरू कर दीजिए यह चीज
Besan For Tanning: चिलचिलाती धूप में कुछ मिनट रहने पर ही टैनिंग हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए क्या करें जिससे त्वचा एकबार फिर चमकदार बन सके. हाथ, पैर और माथे समेत जहां-जहां टैनिंग हो इस बेसन पैक को लगा लीजिए.

Tanning Home Remedies: गर्मियों का मौसम स्किन से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें लेकर आता है. ऐसे में हाथ, पैर, गर्दन, माथा और चेहरा अक्सर ही टैनिंग की चपेट में आने से काला नजर आने लगता है. कई बार तो इस टैनिंग को लोग मैल समझ लेते हैं और घिस-घिसकर धोने की कोशिश करते हैं. लेकिन, टैनिंग इस तरह नहीं हटती है. टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेस्ट घरेलू उपाय साबित होते हैं. यहां आपके लिए बेसन (Besan For Tanning) का ऐसा ही पेस्ट बनाने का तरीका बताया जा रहा है जो टैनिंग को हल्का करने का काम करता है. आप भी सीख लीजिए किस तरह बनाते हैं बेसन पैक.
बेसन, दही और हल्दी
2 / 7टैनिंग हटाने के लिए 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने जितनी दही और आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इसे टैनिंग पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर साफ करें.
बेसन और कच्चा दूध
3 / 7टैनिंग हटाने के लिए बेसन में नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इससे जिद्दी टैनिंग भी हल्की होने लगती है.
बेसन और टमाटर का रस
4 / 7अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टैनिंग हटाने के लिए बेसन में टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को टैनिंग वाली त्वचा पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
बेसन और एलोवेरा जैल
5 / 7धूप से झुलसी और काली पड़ी स्किन पर बेसन और एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर लगाया जा सकता है. बेसन टैनिंग को कम करता है और एलोवेरा जैल स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देता है.
बेसन और गुलाबजल
6 / 7बेसन में गुलाबजल और चाहे तो चंदन मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है. इससे टैनिंग कम होने में असर दिखता है.
बेसन और खीरे का रस
7 / 7एक कटोरी में बेसन लेकर खीरे का रस मिला लें. आप चाहे तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं. इस पेस्ट को त्वचा पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. टैनिंग पर असर दिखता है. यह भी पढ़ें -
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.