हार्ट अटैक के बाद Anurag Kashyap ने कैसे घटाया 27 किलो वजन? इन 2 चीजों से हो सका वेट लॉस

Celebrity Weight Loss: सेलेब्रिटीज किस तरह वजन कम करते हैं और किन चीजों से उन्हें अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं जानिए यहां. अनुराग कश्यप की जर्नी आपको इंस्पायर कर सकती है.

Anurag kashyap weight loss secrets
1 / 7
Anurag kashyap weight loss secrets

Anurag Kashyap Weight Loss: फिल्ममेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने पेमा वेलनेस रिट्रीट को दिए अपने एक इंटरव्यू में अपनी वेटलॉस जर्नी पर खुलकर बात की. अनुराग कश्यप ने बताया, "मुझे हार्टअटैक आया था और कई अस्थमा अटैक्स आए थे. मैं स्टेरॉइड्स पर था और मैंने खुद को पूरी तरह खो दिया था." अनुराग डी एडिक्शन प्रोग्राम में भी गए थे लेकिन किसी तरह का फायदा नजर नहीं आया था. इसके बाद उन्होंने हॉलिस्टिक अप्रोच अपनाते हुए 27 किलो वजन कम किया.

विज्ञापन

11 दिनों तक की लिक्विड डाइट

11 दिनों तक की लिक्विड डाइट 2 / 7

अनुराग कश्यप ने 11 दिनों तक स्ट्रिक्ट लिक्विड डाइट की. इससे अनुराग को स्ट्रेस मैनेजमेंट में मदद मिली और वजन भी घटा. अनुराग को इस दौरान सॉलिड फूड खाने की क्रेविंग होती थी और यह उनके लिए मुश्किल भी था, लेकिन उन्होंने डिसिप्लिन और डिटरमिनेशन के चलते इस डाइट को पूरा किया.

विज्ञापन

योग को बनाया लाइफ का हिस्सा

योग को बनाया लाइफ का हिस्सा 3 / 7

लिक्विड डाइट के साथ ही अनुराग ने योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाया. अनुराग के योगा टीचर ने प्राणायाम सिखाया जिससे उन्होंने शांत रहना और स्ट्रेस को दूर रखना सीखा.

क्या होती है लिक्विड डाइट

क्या होती है लिक्विड डाइट 4 / 7

लिक्विड डाइट में ठोस भोजन यानी सॉलिड फूड्स की जगह पर तरल चीजों का ही सेवन किया जाता है, जैसे पानी, सूप, काढ़ा, छाछ, शेक्स या लस्सी वगैरह.

विज्ञापन

लिक्विड डाइट कैसे है फायदेमंद

लिक्विड डाइट कैसे है फायदेमंद 5 / 7

लिक्विड डाइट लेने पर सॉलिड फूड्स की क्रेविंग्स बंद होने लगती है. लिक्विड डाइट से पाचन तंत्र को आराम मिलता है, मेटाबॉलिज्म रीसेट होता है और वजन तेजी से कम होने लगता है.

योग से कैसे मिलता है फायदा

योग से कैसे मिलता है फायदा 6 / 7

योग ना सिर्फ शारीरिक रूप से मददगार होता है बल्कि यह मानसिक रूप से भी व्यक्ति को फिट रखता है. योग शरीर को फ्लेक्सिबल बनाता है, मजबूती देता है और वजन कम करने में मददगार है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

अनुराग कश्यम से इंस्पायर होकर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि लिक्विड डाइट किसी प्रोफेशनल की निगरानी में ही ली जाती है. खुद से लिक्विड डाइट लेने पर तबीयत बिगड़ सकती है. ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने क्रैश डाइट की थी और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. ऐसे में प्रोफेशनल हेल्प के साथ ही डाइटिंग करनी चाहिए. यह भी पढ़ें - 15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है? डाइटीशियन ने बताया शरीर पर कैसा बदलाव दिखता है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन