रूखे, सूखे और बेजान बालों के लिए बेस्ट हैं अंडे के ये 2 हेयर मास्क, 20 मिनट लगाए रखने पर ही दिखने लगेगा असर

Egg Hair Mask: बालों के रूखेपन से परेशान हैं और बालों को मुलायम और शाइनी बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह अंडे का हेयर मास्क बनाया जा सकता है. अंडे का हेयर मास्क बनाना तो आसान ही है, साथ ही यह कमाल का असर भी दिखाता है.

Egg Hair Mask for Dry Hair
1 / 7
Egg Hair Mask for Dry Hair

Dry Hair Mask: गर्मियों का मौसम हो या फिर मानसून यानी बरसात का मौसम, बाल रूखे होते देर नहीं लगती. बाल हाइड्रेशन और पोषण की कमी से रूखे होने लगते हैं. बालों का यही रूखापन बालों के बेजान दिखने की वजह बन जाता है. वहीं, रूखे बालों में चमक नजर नहीं आती और बालों की खूबसूरती कम लगती है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी अपने रूखे-सूखे बालों से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह बालों के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए अंडे का हेयर मास्क (Egg Hair Mask) लगाया जा सकता है. अंडे से हेयर मास्क बनाना आसान है और इसका असर भी अच्छा नजर आता है.

विज्ञापन

अंडे और नारियल तेल का हेयर मास्क

अंडे और नारियल तेल का हेयर मास्क 2 / 7

इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको 2 अंडे और एक चम्मच नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल ले लेना है. दोनों चीजों को कटोरी में डालकर अच्छे से फेंट लें. जब अंडा थोड़ा गाढ़ा दिखने लगे तो इसे बालों की जड़ों से सिरों तक लगा लें. इसे सिर पर 20 मिनट से 30 मिनट के बीच लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

अंडे और शहद का हेयर मास्क

अंडे और शहद का हेयर मास्क 3 / 7

बालों को मुलायम बनाने के साथ ही दोमुंहे बालों को कम करने में भी इस हेयर मास्क का असर दिखता है. एक अंडे में एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल या फिर कोकोनट ऑयल डाल लें. आप तीनों में से एक तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस मास्क को अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर धो लें.

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है अंडा

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है अंडा4 / 7

अंडे का हेयर मास्क बालों को भरपूर प्रोटीन देता है. इससे बालों को नेचुरल शाइन भी मिलती है, बाल मजबूत होते हैं और हेयर ग्रोथ में भी यह हेयर मास्क फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

सादा भी लगा सकते हैं अंडा

सादा भी लगा सकते हैं अंडा 5 / 7

अंडे के हेयर मास्क का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह हेयर मास्क बालों को जड़ों से प्रोटीन देता है. ऐसे में आप चाहे तो अंडे को सादा भी सिर पर लगा सकते हैं.

आ सकती है बदबू

आ सकती है बदबू 6 / 7

अंडे के हेयर मास्क को लगाते समय यह ध्यान रहे कि इस हेयर मास्क को लगाने के बाद बालों से बदबू आ सकती है. इसीलिए अगर कहीं बाहर जाना हो तो तुरंत पहले इस हेयर मास्क को लगाने से परहेज करें.

विज्ञापन

धोने में हो सकती है दिक्कत

धोने में हो सकती है दिक्कत 7 / 7

अंडे के हेयर मास्क को धोने के लिए गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से सिर धोने पर अंडा सिर पर ही पक सकता है. यह भी पढ़ें - 30 की उम्र में त्वचा को 40 का दिखा सकती हैं ये 7 आदतें, झुर्रियों का बन सकती हैं कारण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन