Glowing Skin Tips: चेहरे की खोई चमक वापस लाएंगे ये 3 घर पर बने फेस स्क्रब, घर बैठे मिलेगी नेचुरल निखार

क्या आप भी बाहर के धूल, तनाव के कारण अपने चेहरे की चमक खो रहे हैं? आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे अपने चेहरे को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं.

Exfoliating Scrub For Clear Skin At Home
1 / 7

आजकल धूल, प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी त्वचा पर साफ दिखाई देने लगता है. इन सब कारणों से चेहरा बेजान और थका हुआ नजर आ सकता है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह कुछ आसान घरेलू फेस स्क्रब भी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.  

विज्ञापन

स्किन के लिए क्यों जरूरी है फेस स्क्रब करना?

स्किन के लिए क्यों जरूरी है फेस स्क्रब करना?2 / 7

चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्किन की सफाई करना बेहद जरूरी होता है. स्क्रब करने से त्वचा पर जमा डेड सेल्स, गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है, जिससे चेहरा ज्यादा साफ, मुलायम और फ्रेश दिखाई देता है.

विज्ञापन

ओट्स और दही का स्क्रब

ओट्स और दही का स्क्रब 3 / 7

अगर आप अपनी त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो ओट्स और दही का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं.

ऐसे करें ओट्स-दही स्क्रब का सही इस्तेमाल

ऐसे करें ओट्स-दही स्क्रब का सही इस्तेमाल4 / 7

तैयार किए गए पेस्ट से चेहरे पर कुछ मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. ओट्स त्वचा की सफाई में मदद करता है, जबकि दही त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाए रखने में फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

बेसन, दही और हल्दी का स्क्रब

बेसन, दही और हल्दी का स्क्रब5 / 7

जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ऑयली रहती है, उनके लिए बेसन, दही और हल्दी का स्क्रब अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. फिर 10 मिनट बाद फेसवॉश कर लें.

केला और कॉफी स्क्रब

केला और कॉफी स्क्रब6 / 7

रूखी और बेजान स्किन के लिए केला और कॉफी से बना स्क्रब फायदेमंद हो सकता है. इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच शहद और एक मैश किया हुआ केला अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें.

विज्ञापन

केला और कॉफी स्क्रब को कैसे करें इस्तेमाल

केला और कॉफी स्क्रब को कैसे करें इस्तेमाल7 / 7

केला-कॉफी स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नए स्क्रब को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें ले. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:-उम्र से 5 साल पहले ही बूढ़ी हो जाएगी स्किन, एक्सपर्ट ने कहा सोने से पहले कभी ना करें ये 3 गलतियां अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन