बाल बढ़ाने हैं तो इस तरह बनाकर लगा लीजिए गुड़हल के फूल का तेल, जड़ों से होने लगेगी हेयर ग्रोथ
Hibiscus Oil For Hair Growth: बाल बढ़ाने और जड़ों से लेकर सिरों तक उन्हें मजबूती देने के लिए गुड़हल के फूलों का तेल लगाया जा सकता है. बालों को गुड़हल के फूल के एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं.

Hair Growth Oil: गुड़हल का फूल बेहद गुणकारी होता है. आयुर्वेद में इसे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और कहा जाता है कि गुड़हल बालों को फायदे तो देता ही है साथ ही बाल बढ़ाने में मदद भी करता है. बालों पर अक्सर ही केमिकल वाली चीजों से ज्यादा प्राकृतिक चीजें ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं. आप बालों के झड़ने से परेशान हैं या बाल बढ़ाना चाहते हैं तो गुड़हल के फूल का तेल (Hibiscus Oil) बनाकर लगा सकते हैं. गुड़हल के फूल में अमीनो एसिड्स होते हैं जो केराटिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्यूलेट करके बाल बढ़ने में मदद करते हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि बाल बढ़ाने के लिए किस तरह गुड़हल का तेल बनाकर बालों में लगाया जा सकता है.
गुड़हल का तेल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
2 / 8गुड़हल का तेल बनाने के लिए आपको 8 से 10 गुड़हल के पत्तों और 4 से 5 गुड़हल के फूलों की जरूरत होगी इसके अलावा, कैरियर ऑयल के रूप में 100 मिलीलीटर नारियल का तेल लिया जा सकता है.
पकाएं सभी चीजें
3 / 8सबसे पहले गुड़हल के फूलों और पत्तों को एकसाथ लेकर पीस लें. इस पेस्ट को नारियल के तेल में मिलाकर पका लें. 10 से 15 मिनट इस तेल को पकाकर आंच बंद कर दें और तेल ठंडा होने के लिए रख दें.
सिर पर कैसे लगाएं यह तेल
4 / 8बालों को सेक्शंस में बांट लें. आधा कटोरी तेल को सिर की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगा लें. सिर धोने से 1 से डेढ़ घंटे पहले इस तेल को बालों पर लगाएं और फिर शैंपू से धोकर बाल साफ कर लें.
हफ्ते में कितनी बार लगाएं यह तेल
5 / 8हफ्ते में 2 से 3 बाल इस तेल को बालों पर लगाकर रखा जा सकता है. गुड़हल का यह तेल धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगता है और बाल बढ़ाने में मदद करता है.
प्याज के रस के साथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल
6 / 8गुड़हल के तेल को सिर पर प्याज के रस के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है. प्याज के रस में गुड़हल के फूल और पत्तों का रस मिलाकर सिर पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. यह हेयर ग्रोथ हेयर मास्क की तरह असर दिखाता है.
इससे धो सकते हैं बाल
7 / 8गुड़हल के फूल के पानी से सिर को धोया भी जा सकता है. यह पानी बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है. इसके लिए पानी में सूखे गुड़हल के फूल डालकर भिगोकर रखें. जब ये फूल अपना रंग छोड़ दें तो इस पानी से सिर को धो लें.
एलोवेरा के साथ बना सकते हैं मास्क
8 / 8गुड़हल के फूलों को पीसकर एलोवेरा जैल के साथ मिक्स करके मास्क बनाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को आप बालों की जड़ों से सिरों तक लगा सकते हैं. इसे 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. यह भी पढ़ें - चेहरे पर एलोवेरा लगाने का यह तरीका जान लिया तो महंगी क्रीम खरीदना छोड़ देंगी आप, फेशियल जैसी निखरने लगेगी स्किन