Habits That Cause Wrinkles: स्किन एजिंग एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो सभी के साथ होती है. उम्र बढ़ने लगती है तो स्किन के इलास्टिन फाइबर्स और कोलेजन कमजोर पड़ने लगते हैं और झुर्रियां, सैगिंग और ड्राइनेस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. लेकिन, क्या आपने नोटिस किया है कि कई बार कम उम्र में भी ये दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं? असल में इसकी वजह व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें हो सकती हैं. लाइफस्टाइल या स्किन केयर की आदतें अच्छी ना हों तो झुर्रियां पड़ने लगती हैं.ऐसे में इन आदतों से बचना बेहद जरूरी होता है.
धूम्रपान

2 / 8
स्मोकिंग से स्किन तक ब्लड फ्लो कम होता है और कोलेजन डैमेज होने लगता है. ऐसे में धूम्रपान समय से पहले बूढ़ा होने की वजह बन सकता है.
नींद की कमी

3 / 8
शरीर के कोर्टिसोल लेवल्स बढ़ने पर कोलेजन ब्रेकडाउन होने लगता है. इससे ग्रोथ हार्मोन्स पर असर पड़ता है और स्किन खुद को रिपेयर नहीं कर पाती है. ऐसे में रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है.
पानी की कमी

4 / 8
शरीर में पानी की कमी होने पर त्वचा की सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में स्किन को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
खराब खानपान

5 / 8
खानपान का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है. खानपान अगर अच्छा ना हो तो स्किन की इंफ्लेमेशन बढ़ती है और त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां नजर आ सकती हैं. इसीलिए खानपान में फल, सब्जियां, फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल करने चाहिए.
तनाव लेना

6 / 8
अगर आप अक्सर ही तनाव लेते हैं तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ सकता है. तनाव स्किन को अंदर से प्रभावित करता है.
स्किन केयर रूटीन का ठीक ना होना

7 / 8
खराब स्किनकेयर रूटीन भी त्वचा को प्रभावित करता है. स्किन केयर अच्छा ना हो तो इरिटेशन और एजिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.