Kids Summer Vacation: ग्रेटर नोएडा के आसपास हैं ये 6 खूबसूरत जगहें, बच्चों के साथ जरूर जाएं घूमने

Noida Summer Vacation Places: बच्चों की सारी छुट्टियां घर पर ही निकल रही हैं और आपके पास कहीं बाहर जाने का बजट नहीं है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर नोएडा की खूबसूरत जगहों के बारे में बताया गया है.

Noida Summer Vacation Places
1 / 7
Noida Summer Vacation Places

Noida Best Places: नोएडा अपनी नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है. यहां पर घूमने के साथ-साथ कई सारी कंपनियां भी हैं जहां पर लाखों लोग जॉब करते हैं. अगर आप ग्रेटर नोएडा के पास रहते हैं और बच्चों के साथ किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां वे मस्ती भी कर सकें और कुछ नया भी सीख सकें तो आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. ग्रेटर नोएडा के आसपास कई ऐसी शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां पूरा परिवार यादगार समय बिता सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर 1 दिन बिताया जा सकता है.

विज्ञापन

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी 2 / 7

आप बच्चों के साथ ओखला बर्ड सैंक्चुअरी जा सकते हैं. यहां पर आपको पक्षियों के साथ शांत माहौल मिलेगा. यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है. इसे भी पढ़ें- Matka Cooling Tips: मटके में भी गर्म हो रहा है पानी? अपनाएं ये देसी उपाय, बढ़ जाएगी ठंडक

विज्ञापन

इंडिया गेट और चिल्ड्रन पार्क

इंडिया गेट और चिल्ड्रन पार्क 3 / 7

आप बच्चों के साथ चिल्ड्रन पार्क भी जा सकते हैं. हालांकि, यह दिल्ली में है लेकिन नोएडा से बहुत दूर नहीं है. आप अपनी कार या किराए का ऑटो करके भी यहां पर सुबह से आ सकते हैं.

कैंप वाइल्ड

कैंप वाइल्ड4 / 7

यहां एडवेंचर एक्टिविटीज, आउटडोर गेम्स और कई मजेदार चीजें होती हैं. इसलिए यह जगह बच्चों के लिए एकदम बढ़िया है, क्योंकि यहां पर नई चीजें सीखने को मिलती हैं. कैंप वाइल्ड आपको ग्रेटर नोएडा के पास पड़ता है.

विज्ञापन

धोसी पहाड़ी

धोसी पहाड़ी5 / 7

यह जगह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में मौजूद है. इसकी ऊंचाई आस-पास की भूमि से लगभग 345 से 470 मीटर और समुद्र तल से 1170 मीटर की दूरी पर है. यहां पर आपको मंदिर और किला देखने को मिलेगा.

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स6 / 7

यह हिल स्टेशन ग्रेटर नोएडा से लगभग 329 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर आपको हरियाली देखने को मिलेगी. यह चंडीगढ़ से लगभग 45 किलोमीटर और पंचकुला शहर से 35 किलोमीटर दूर स्थित है.

विज्ञापन

वेनिस मॉल

वेनिस मॉल7 / 7

आप बच्चों के साथ वेनिस मॉल जा सकते हैं. यहां पर आपके बच्चे को जाकर बहुत ही अच्छा लगेगा. इस मॉल में आपको गोंडोला राइड्स, गेमिंग जोन और मूवीज का मजा तो मिलेगा ही और यहां गर्मी के मौसम में का सबसे आकर्षण केंद्र माना जाता है. इसे भी पढ़ें- जंक फूड की गिरफ्त में पूरा द्वीप, जानिए ये कैसे बना दुनिया का सबसे मोटा शहर?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन