पीतल के बर्तन साफ करने के लिए क्या करना चाहिए? यहां जानिए ऐसे दमदार हैक्स जिनसे चमक जाएंगे Brass Utensils

How To Clean Pital Bartan: पीतल के बर्तनों का पूजा-पाठ में खासतौर से इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में यहां जानिए घर पर ही किस तरह पीतल की सफाई की जाती है. यहां बताए कुछ आसान से हैक्स पीतल की सफाई में बेहद काम आएंगे.

Pital Cleaning Tips
1 / 7
How To Clean Brass: पीतल के बर्तन की चमक कैसे बढ़ाएं? AI Generated Image

Pital Ke Bartan Kaise Chamkaye

विज्ञापन

घर में इस्तेमाल में लाया जाता है पीतल

घर में इस्तेमाल में लाया जाता है पीतल 2 / 7

पीतले के बर्तनों का खाना खाने या परोसने में ही नहीं बल्कि पूजा-पाठ में खूब इस्तेमाल होता है. अगर आपके घर में भी पीतल के बर्तन हैं तो यहां जानिए किस तरह पीतल की सफाई की जा सकती है. यहां पीतल की सफाई करने के कुछ बेहद आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं जो पीतल पर जमे धब्बों और गंदगी को तो हटाते ही हैं, साथ ही पीतल को फिर से चमकदार भी बनाते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

नींबू और नमक

नींबू और नमक 3 / 7

पीतल की सफाई के लिए नींबू और नमक का घोल तैयार किया जा सकता है. नींबू और नमक को एकसाथ मिलाएं और इसमें थोड़ा सा डिश सोप भी डाल लें. अब कटे हुए नींबू के को इस सोल्यूशन में डुबोकर पीतल की सफाई करें. 10 मिनट तक इस मिश्रण को पीतल पर लगाकर छोड़ दें. फिर हल्के गर्म पानी से बर्तन को धोकर साफ कर लें. (Image Credits - Pexels)

सिरका और बेकिंग सोडा

सिरका और बेकिंग सोडा 4 / 7

सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट भी पीतल की सफाई में असरदार होता है. दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए बर्तन पर लगाकर रख दें. केमिकल रिएक्शन होने लगेगा और पीतल पर जमी हरी परत हट जाएगी. इसे धोकर कपड़े से साफ कर लें. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

आटा और सिरका

आटा और सिरका 5 / 7

सिरका और आटा एक-बराबर मात्रा में मिला लें. इस पेस्ट को पीतल के बर्तन पर लगाकर 1-2 घंटे रखें. अब इसे अच्छे से मलें और घिसकर चमका लें. पीतल पर टार्निश के दागों को हटाने में भी कारगर है. (Image Credits - Pexels)

टॉमेटो केचअप भी आएगा काम

टॉमेटो केचअप भी आएगा काम 6 / 7

पीतल को साफ करने के लिए केचअप लगाकगर स्पॉन्ज से मलें. इसके बाद 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें. पीतल चमक जाता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू और बेकिंग सोडा 7 / 7

पीतल को साफ करने के लिए नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इस पेस्ट को बर्तन पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें. इससे पीतल पर लगे दाग हटते हैं. (Image Credits - Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन