अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 झूठ, पुलिस ने दी सलाह, बच्चा सेफ रहेगा इस तरह

Child's Safety: बच्चे को अजनबी के सामने क्या कहना चाहिए और क्या नहीं यह बच्चे को सिखाना बेहद जरूरी है. ऐसे में पुलिस की सलाह है कि बच्चे को ये 7 झूठ बोलने आने चाहिए.

Child's Safety
1 / 8
Child's Safety

Parenting Tips: माता-पिता कभी नहीं चाहते कि बच्चे को कभी झूठ बोलना पड़े. लेकिन, ऐसी कुछ सिचुएशन हैं जहां बच्चा अगर सच कहता है तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती है. इसी बारे में बताते हुए हरियाणा पुलिस के साइबर एक्सपर्ट साहिल खैरवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पुलिस की सलाह है कि ऐसे कुछ झूठ हैं जो बच्चे को सिखाने जरूरी हैं जिससे कि बच्चेा खुद को सुरक्षित रख सके.

विज्ञापन

जब कोई अनजान गेट खटखटाए

जब कोई अनजान गेट खटखटाए2 / 8

पुलिस की सलाह है कि अगर बच्चा घर पर अकेला हो और कोई अजनबी व्यक्ति घर का दरवाजा खटखटाकर पूछे कि मम्मी-पापा घर पर हैं तो बच्चे को उसे सच नहीं बताना चाहिए. बच्चे को कहना चाहिए कि मम्मी-पापा घर पर ही हैं. बच्चे को यह कभी नहीं कहना चाहिए कि घर पर कोई नहीं है.

विज्ञापन

कोई लिफ्ट देने की कोशिश करे

कोई लिफ्ट देने की कोशिश करे 3 / 8

अगर बच्चे को कोई रास्ते में लिफ्ट देने की कोशिश करे तो बच्चे को तुरंत दूर हटना है और चिल्लाना है. बच्चे को यह जोर से चिल्लाकर कहना है कि मेरे मम्मी पापा मुझे लेने आ रहे हैं. बच्चे को कहें कि उसे डरना नहीं है बल्कि आवाज उठानी है.

अगर कोई चॉकलेट दे

अगर कोई चॉकलेट दे 4 / 8

अगर कोई अनजान बच्चे को चॉक्लेट, खिलौना, मोबाइल या खाने की चीज देकर बहलाने की कोशिश करता है तो बच्चे को मना करके कहना चाहिए कि मेरे मम्मी-पापा पास ही हैं.

विज्ञापन

अगर कोई बात छिपाने के लिए कहे

अगर कोई बात छिपाने के लिए कहे 5 / 8

कोई व्यक्ति अगर कहता है कि यह बात मम्मी-पापा को नहीं बतानी है तो बच्चे को वहां मान लेना चाहिए लेकिन घर आकर हर बात मम्मी-पापा को जरूर बतानी है. ऐसा इसलिए क्योंकि गलत व्यक्ति सबसे पहले बच्चे को चुप कराने की कोशिश करते हैं.

अगर कोई पर्सनल जानकारी मांगे

अगर कोई पर्सनल जानकारी मांगे 6 / 8

अगर कोई व्यक्ति बच्चे से उसकी पर्सनल जानकारी मांगे जैसे घर का पता, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर या फिर परिवार की कोई जानकारी पूछे तो बच्चे को समझाएं कि अजनबी को कोई भी पर्सनल जानकारी नहीं देनी चाहिए.

विज्ञापन

अगर बच्चा खो जाए

अगर बच्चा खो जाए 7 / 8

बच्चे को सिखाएं कि अगर वह कहीं खो जाए तो किसी पुलिसकर्मी, महिला सिक्योरिटी या फिर फैमिली वाली आंटी से ही मदद मांगे. उसे कहें कि किसी अजनबी के साथ कभी अकेले ना जाए.

अगर कोई जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश करे

अगर कोई जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश करे 8 / 8

अगर कोई व्यक्ति बच्चे को जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश करे या फिर उसे खींचना चाहे तो बच्चे को कहें कि वह पूरी ताकत से चिल्लाए और तुरंत भीड़ या किसी सुरक्षित जगह की तरफ भागना है. यह भी पढ़ें - बच्चों में UTI की वजह बन सकती हैं टॉयलेट जाने से जुड़ी ये 5 गलतियां, पेशाब रोकना भी बन सकता है कारण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन