बिना मारे चूहे भगाने के लिए आटे में इस चीज को मिलाकर बना लें गोलियां, घर से निकल जाएंगे सारे Rats

Rats Home Remedies: अगर आप भी चूहों से परेशान रहते हैं और इन्हें घर से बिना मारे भगाना चाहते हैं तो यहां बताए नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. जानिए किस तरह चूहों से छुटकारा पाया जा सकता है.

rats home remedies

चूहों से कैसे मिलेगा छुटकारा, जानिए यहां.

Chuhe Bhagane ke Gharelu Upay: घर में चूहे आना एक आम समस्या है. खासकर गर्मियों में चूहे घर में एक बार आते हैं तो अपना ठिकाना बना लेते हैं. ऐसे में चूहोंल (Rats) को घर से भगाना जरूरी होता है. लेकिन, ऐसे बहुत से लोग हैं जो चूहों से छुटकारा तो पाना चाहते हैं लेकिन उन्हें मारना नहीं चाहते. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह आटे से चूहे भगाए जा सकते हैं. आटे से बनने वाली गोलियों से चूहे मरते नहीं है बल्कि बेहोश हो जाते हैं या दुम दबाकर घर से भाग जाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मारे चूहे कैसे भगाएं

बिना मारे चूहे भगाने के लिए आप आटे की गोलियां बना सकते हैं. इन गोलियों को बनाने के लिए आपको एक कप गेंहू का आटा, एक चम्मच अजवाइन एक चम्मच काली मिर्च, एक चम्मच लाल मिर्च और एक चम्मच नीम के पाउडर की जरूरत होगी.

अब सभी चीजों को एकसाथ मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटा गूंथने के बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं. इन गोलियों को घर के हर उस कोने में रख लें जहां पर चूहे आते हैं. चूहे इन गोलियों को खाते हैं और बेहोश होने लगते हैं या घबराहट के मारे यहां-वहां भागते हुए घर से बाहर निकल जाते हैं.

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

ध्यान रहे कि ये गोलियां बच्चों और घर के पालतू जानवर की पहुंच से दूर रहें. गोलियों को रोजाना बदलें जिससे इनका असर बना रहे. साथ ही, चूहे घर में दोबारा ना आएं इसके लिए घर को साफ रखें.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम

पुदीना – चूहे भगाने के लिए आप पुदीना का इस्तेमाल कर सकते हैं. पुदीने की तेज गंध से चूहे दूर भागते हैं. ऐसे में आप रसोई में पुदीने के तेल में डुबोई रूई को रख सकते हैं. रसोई में पुदीने की पत्तियां भी रखी जा सकती हैं.

विज्ञापन

लाल मिर्च और काली मिर्च – लाल मिर्च और काली मिर्च के पाउडर को मिलाकर चूहों के ठिकानों पर रख दें. चूहे दूर भागने लगते हैं.

नीम की पत्तियां – सूखे नीम के पत्तों और नीम के पाउडर से चूहे भागते हैं. आप नीम के पाउडर की गोलियां भी चूहों के ठिकानों पर रख सकते हैं.

विज्ञापन

लहसुन और प्याज – चूहों को लहसुन और प्याज की गंथ से चिढ़ होती है. ऐसे में जिन रास्तों से चूहे आते हैं वहां लहसुन और प्याज रख सकते हैं.

अमोनिया का घोल – चूहे भगाने के लिए अमोनिया के घोल में रुई भिगोकर चूहों के ठिकानों पर रखें. चूहे इस गंथ से दूर भागते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ