पैरेंट्स को कभी नहीं खरीदने चाहिए ये 6 बेबी प्रोडक्ट्स, डॉक्टर ने दी सलाह
माता-पिता अक्सर ही बच्चे के लिए बाजार से अलग-अलग चीजें ले आते हैं. लेकिन, ये सभी चीजें बच्चे के लिए अच्छी ही हों ऐसा जरूरी नहीं है. यहां जानिए बच्चे के लिए कौन सी चीजें नहीं लेनी चाहिए.

Bad Baby Products: आजकल मार्केट में बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक चीजें बिकने लगी हैं. ना सिर्फ खिलौने बल्कि बच्चों के पर्सनल यूज, हाइजीन और देखरेख से जुड़े तमाम टूल्स उपलब्ध हैं. लेकिन, ये सभी बच्चे के लिए अच्छे हों ये जरूरी नहीं है. पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसे कौन से 6 प्रोडक्ट्स हैं जो माता-पिता को अपने बच्चे के लिए कभी नहीं खरीदने चाहिए. आप भी जानिए किन चीजों का जिक्र कर रहे हैं डॉक्टर.
टैल्कम पाउडर
2 / 7डॉक्टर की सलाह है कि पैरेंट्स को बच्चे के लिए टैल्कम पाउडर नहीं खरीदना चाहिए और ना ही लगाना चाहिए. यह बच्चे के फेफड़ों में जा सकता है और बच्चे की स्किन को भी प्रभावित करता है.
कफ सिरप
3 / 74 साल से छोटे बच्चे को खांसी हो तो उसके लिए कफ सिरप नहीं लेना चाहिए. बच्चे को कफ सिरप नहीं दी जा सकती है, इसका पॉजीटिव इफेक्ट नहीं होता है.
बेबी बड्स
4 / 7बच्चे के कान या नाक साफ करने के लिए बाजार में बेबी बड्स बिकने लगे हैं. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के कान में ये बड्स डाले जाएं तो कान के परदे को नुकसान पहुंचाते हैं और अगर नाक में डाले जाएं तो नाक से खून निकल सकता है, इसीलिए इनका इस्तेमाल ना करने में ही समझदारी है.
भूख बढ़ाने की दवा
5 / 7डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के लिए भूख बढ़ाने की दवा नहीं लेनी चाहिए. यह जरूरत की चीज नहीं है. यह बच्चे के शरीर को फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है.
पैक्ड बेबी फूड्स
6 / 7डॉक्टर की सलाह है कि बच्चे के लिए पैकेट वाले बेबी फूड नहीं लेने चाहिए. इनके अंदर शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और नमक भी होता है जोकि बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
बेबी वॉकर
7 / 7बच्चे के लिए बेबी वॉकर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए. इससे बच्चे को चोट लग सकती है. कनाडा जैसे देशों में बेबी वॉकर को बैन किया जा चुका है. यह भी पढ़ें - 1 समोसा खाने के बाद कैलोरी बर्न करने के लिए कितनी देर चलना चाहिए, एक्सपर्ट ने बताया अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.