1 समोसा खाने के बाद कैलोरी बर्न करने के लिए कितनी देर चलना चाहिए, एक्सपर्ट ने बताया

Samose In Weight Loss Diet: खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जो हम बेहद स्वाद लेकर खाते हैं, लेकिन इनसे शरीर को जो कैलोरी मिलती है वो आपको मोटा कर सकती है. ऐसे में आइए जानें डॉ. सलीम जैदी के अनुसार 1 समोसा खाने पर कितने कदम चलना जरूरी है.

1 samosa calories burn
1 / 7
1 samosa calories burn

How Many Steps For 1 Samosa: समोसा खाना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से टेस्टी आलू की फिलिंग वाला समोसा खाते ही दिन बन जाता है. वहीं, इसे हरी चटनी के साथ खाने में तो अलग ही स्वाद आता है. लेकिन, अगर व्यक्ति वजन घटाने की कोशिश कर रहा हो तो 1 समोसा भी बिना गिल्ट के खाना मुश्किल होता है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि 1 समोसा खाने के बाद आपको कितने कदम चलना चाहिए जिससे समोसे से मिली कैलोरी बर्न हो सकती है.

विज्ञापन

1 समोसा खाने पर कितने स्टेप्स चलने होंगे

1 समोसा खाने पर कितने स्टेप्स चलने होंगे 2 / 7

डॉ. सलीम जैदी कहते हैं कि 1 समोसा खाने में मात्र 5 मिनट लगते हैं लेकिन इसे बर्न करने के लिए आपको 6000 स्टेप्स चलने होंगे.

विज्ञापन

1 प्लेट पानीपुरी

1 प्लेट पानीपुरी 3 / 7

एक प्लेट पानीपुरी खाने के बाद कौलोरी बर्न करने के लिए आपको 5000 स्टेप्स चलने की जरूरत होगी.

1 कोल्ड ड्रिंक के लिए कितने स्टेप्स

1 कोल्ड ड्रिंक के लिए कितने स्टेप्स4 / 7

एक्सपर्ट का कहना है कि एक कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद कैलोरी बर्न करने के लिए आपको 3,750 स्टेप्स चलने होंगे.

विज्ञापन

1 वड़ा पाव

1 वड़ा पाव 5 / 7

वड़ा पाव में तला हुआ आलू का पकौड़ा होता है जिसमें अच्छीखासी कैलोरी होती है. ऐसे में एक वड़ापाव की कैलोरी को बर्न करने के लिए आपको 7000 स्टेप्स चलने होंगे.

पिज्जा के 2 स्लाइसेस

पिज्जा के 2 स्लाइसेस 6 / 7

डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि पिज्जा के 2 स्लाइसेस को बर्न करने के लिए आपको 12,000 स्टेप्स चलने होंगे.

विज्ञापन

1 प्लेट छोले भटूरे

1 प्लेट छोले भटूरे 7 / 7

1 प्लेट छोले भटूरे से मिलने वाली कैलोरी को बर्न करने के लिए 10000 स्टेप्स काफी नहीं होंगे बल्कि आपको 15,000 स्टेप्स चलने होंगे. यह भी पढ़ें - 96 किलो से 56 किलो की कैसे हुईं Sara Ali Khan? जानिए सारा अली खान ने वजन कम करने के लिए क्या किया अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन