दीवारों में दरार दिखे तो न करें नजरअंदाज, इमारत गिरने से पहले मिलते हैं ये बड़े संकेत

सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो सामने आती है कि कोई इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें कई बार बहुत लोग घायल और कुछ की मौत तक हो जाती है. इस तरह की घटनाएं दिल दहला देती है, लेकिन ज्यादा जरूरी है कि आप पहचाने कि कहीं आपका घर भी तो खतरे में नहीं.

Building Collapse Warning Signs
1 / 7
इमारत गिरने से पहले दिखते हैं ये संकेत. (Image: AI)

घर कमजोर है कि नहीं, इसके बारे में जानकारी होना काफी जरूरी है. अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका घर पुराना है, या फिर कुछ सालों पहले तैयार हुआ है, तो एकदम मजबूत होगा. लेकिन ऐसा नहीं है, कई बार घर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देने लगते हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि घर को खाली करने और दोबारा बनाने की जरूरत है, वरना बड़ा हादसा हो सकता है.  

विज्ञापन

सही पहचान से बचा सकते हैं जिंदगियां

सही पहचान से बचा सकते हैं जिंदगियां2 / 7

इमारत कमजोर है और कभी भी गिर सकती है, इसकी जानकारी पहले ही दिखाई देने लगती है, लेकिन लोग आम बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. उनकी ये गलती आगे चलकर बड़े हादसे का रूप ले लेती है और कई लोगों की मौत तक हो जाती है, खासकर अगर इमारत घनी आबादी वाले क्षेत्र में हो.

विज्ञापन

ढांचे में बदलाव

ढांचे में बदलाव3 / 7

इमारत बहुत कमजोर है, इसका सबसे बड़ा संकेत ढांचे में बदलाव का दिखना है. अगर दरवाजे और खिड़कियों के ढांचे किसी साइड से ज्यादा दब रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. दरअसल, जब पिलर या नीव खिसकने लगते हैं, तो फ्रेम मुड़ जाते हैं और किवाड़ अचानक फंसने या जाम होने लगते है.

फर्श का ढलान भी बड़ा संकेत

फर्श का ढलान भी बड़ा संकेत4 / 7

अगर आपके घर के फर्श में पहले के मुकाबले अचानक ढलान महसूस होने लगे या टाइलों के बीच अचानक उभार या चटकन दिखाई दे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है.

विज्ञापन

गैप का दिखना

गैप का दिखना5 / 7

जब इमारत बहुत कमजोर हो जाती है, तो कंक्रीट और लोहे पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने लगता है और छत व दीवारों से चटकने की आवाजें आने लगती. इसके अलावा दीवारों और मसालों के बीच में गैप आने लगता है. अगर ऐसा कुछ दिखाई दें, तो तुरंत सावधान होने की जरूरत है.

आम दरारों को न करें नजरअंदाज

आम दरारों को न करें नजरअंदाज6 / 7

घर की दीवारों पर दरारों को लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि हर दरार आम नहीं होती है. किसी दरार की चौड़ाई 5 मिलीमीटर (या 0.2 इंच) से ज्यादा हो जाए, तो समझ जाएं कि इमारत खतरे में है.

विज्ञापन

नींव का धसना

नींव का धसना7 / 7

अगर दीवारों पर 45-डिग्री के कोण में बनने वाली तिरछी या सीढ़ीनुमा दरारें सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं. यह दरारें बताती है कि इमारत की नींव नीचे धंस रही है, जिसे ज्यादा समय तक नजरअंदाज करना सही नहीं है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: बारिश के पानी के कारण छत पर जम गई है काई? नमक, बेकिंग सोडा और इन घरेलू नुस्खों से करें अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन