अगर बच्चा नाक में कुछ डाल ले तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया तुरंत करें ये काम

Bacha Naak Me Kuch Daal Le To Kya Kare: अगर छोटे बच्चे ने जाने-अनजाने अपनी नाक में कुछ डाल लिया है तो परेशान ना हों. डॉक्टर से जानिए इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

Child Putting Things In Nose

अगर बच्चा नाक में कुछ डालता है तो क्या करें?

Baby Puts Something In Nose: छोटे बच्चे अक्सर ही खेलते हुए अपनी नाक और मुंह में कुछ ना कुछ डालते रहते हैं. कई बार कोई खाने की चीज जैसे छोले, चने या फिर कोई बीज या खिलौने का कोई छोटा टुकड़ा बच्चे नाक में डालते हैं और ये चीजें नाक के छेद में अटक जाती हैं. ज्यादातर पैरेंट्स इस स्थिति में पैनिक होकर बच्चे की नाक में उंगली डालकर इस फंसी हुई चीज को निकालने की कोशिश करते हैं. लेकिन, इस तरह चीज बाहर आने के बजाय और अंदर जाकर अटक सकती है. ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉ. संतोष कुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है अगर बच्चा अपनी नाक में कोई चीज फंसा लेता है तो पैरेंट्स को क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा नाक में कुछ डाल ले तो क्या करें

डॉक्टर ने कहा कि मान लीजिए आपके बच्चे ने नाक के बाएं छेद में एक चने का दाना डाल लिया है. इस स्थिति में बच्चे की नाक के दाएं छेद को दबाएं और उसे मुंह से सांस दें. बच्चे के मुंह में सांस देने से प्रेशर के कारण नाक के बाएं छेद में फंसा दाना बाहर निकल जाता है.

क्या ना करें

विज्ञापन

अगर बच्चे ने अपनी नाक में कुछ डाल लिया है तो इस स्थिति में उसकी नाक उंगली या किसी चीज को डालकर फंसी हुई वस्तु निकालने की कोशिश ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने सावधानी नहीं बरती और फंसी हुई वस्तु नाक के ज्यादा अंदर जाकर फंस गई तो बाद में अस्पताल ले जाने के बाद बच्चे को एनेस्थीशिया देकर डॉक्टर ही इस फंसी हुई चीज को नाक से बाहर निकाल सकेंगे.

इस बात का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
  • अगर बच्चे ने नाक में कुछ डाल लिया है और आप उस चीज को निकालने की कोशिश कर रहे हैं तो संयम बनाकर रखें. आपको पैनिक नहीं करना है, बच्चे के मुंह में बहुत जोर से सांस नहीं भरनी है और बच्चे को दबाना नहीं है.
  • बच्चे की नाक में फंसी चीज को निकालने के लिए नाखूनों से नोचने की कोशिश ना करें, ट्वीजर्स का इस्तेमाल ना करें, नाक में कॉटन बट्स या उंगली ना डालें.
  • अगर कोई चीज नाक में है और ढीली है तो हल्के से फूंक मारकर निकालने की कोशिश करें.
  • अगर बच्चे की नाक में अटकी चीज ना निकले, बच्चे को दर्द हो, खून निकले या सांस लेने में तकलीफ हो तो देरी किए बिना तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं.

यह भी पढ़ें – बच्चे को 6 महीने से पहले क्यों नहीं देना चाहिए पानी? वजह जानकर आप कभी नहीं करेंगे ये भूल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ