Dengue-Malaria Risk: घर में इन जगहों में पनप रहे हैं डेंगू, मलेरिया के मच्छर! आज ही करें सफाई वरना जाना पड़ सकता है अस्पताल

अक्सर लोग बारिश में घरे के आसपास से पानी साफ करते हैं, ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर पैदा नो हो. लेकिन घर के अंदर भी कुछ जगहें ऐसी है, जिनका साफ रहना जरूरी है. आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में.

Ghar Me Dengue Ke Machhar Kahan Hote Hain Malaria
1 / 7

बारिश शुरू होते ही जगह-जगह पानी जमा होने लगता है, इसी जमे पानी में मच्छर पनपने लगते हैं और डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. लोग अक्सर घर के आसपास सफाई का ख्याल रखते हैं, लेकिन घर के अंदर की सफाई बहुत जरूरी है. अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं कि हमारे घर में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां ये मच्छर पैदा हो सकते हैं.  

विज्ञापन

एयर कूलर मच्छरों का घर

एयर कूलर मच्छरों का घर2 / 7

बारिश में मौसम ठंडा होने पर अक्सर घरों में कूलर बंद कर दिया जाता है, लेकिन उसमें बचा पानी लंबे समय तक जमा रह सकता है. यह जमा पानी मच्छरों के पैदा होने के लिए परफेक्ट जगह होती है. आपको चाहिए कि कूलर की टंकी नियमित रूप से खाली करें, अंदर की सफाई करें.

विज्ञापन

AC और फ्रिज की ड्रिप ट्रे भी करें साफ

AC और फ्रिज की ड्रिप ट्रे भी करें साफ3 / 7

एसी और फ्रिज से निकलने वाला पानी ड्रिप ट्रे में जमा हो सकता है. अगर लंबे समय तक इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह मच्छरों के लिए जगह बन सकती है. इसलिए ट्रे को नियमित साफ करें और पानी जमा न होने दें.

गटर और नालियों में पानी न रुकने दें

गटर और नालियों में पानी न रुकने दें4 / 7

घर के पास या अंदर बंद नाली, गटर या पानी की निकासी वाली जगहों पर कचरा जमा होने से पानी रुक सकता है. ऐसी जगहों पर भी मच्छर पैदा हो सकते हैं, इसलिए इनकी नियमित सफाई जरूरी है. पानी का बहाव ठीक रहेगा तो मच्छरों के पनपने की संभावना भी कम होगी.

विज्ञापन

बाथरूम और बाल्टी का पानी

बाथरूम और बाल्टी का पानी5 / 7

बाथरूम में रखी बाल्टी, टंकी या किसी खुले बर्तन में पानी को खुले में जमा न रहने दें. जरूरत से ज्यादा पानी तुरंत खाली करें और बाथरूम को सूखा रखने की कोशिश करें. ऐसा करने से मच्छर घर में नहीं पनप सकेंगे और परिवार सेहतमंद रहेगा.

गमलों की ट्रे को रखे साफ

गमलों की ट्रे को रखे साफ6 / 7

घर, बालकनी या छत पर रखे पौधों के नीचे लगी ट्रे में पानी जमा हो सकता है. बारिश के बाद इन ट्रे को जरूर जांचें और पानी होने पर खाली करें.

विज्ञापन

सही कदम बना सकते हैं सेहतमंद

सही कदम बना सकते हैं सेहतमंद7 / 7

इन तमाम आदतों को अपनाकर आप अपने और अपने परिवार को डेंगू और मलेरिया के मच्छरों से सुरक्षित रख सकते हैं. साथ ही, अगर बारिश के मौसम में आपको बुखार, उल्टी, कमोजरी जैसे कोई लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सुबह आंख खुलते ही क्यों भूल जाते हैं सपना? जानिए क्या है इसके पीछे का साइंस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन