किचन में रखी इन चीजों से हो सकता है कैंसर, आपने अभी तक गौर किया क्या?
Kitchen Mein Rakhi Kin Cheezo Se Cancer Hota Hai: किचन में रखी कुछ चीजें अगर खराब हो चुकी हों या उनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो हेल्थ के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इसलिए आप किचन में रखी चीजों को ध्यान से चेक करें और हेल्थ का ख्याल रखें.

Kitchen Items Cause Cancer: किचन घर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है. इसलिए किचन की साफ-सफाई और हाइजीन पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह खतरनाक बीमारियों का घर बन सकता है. इसको लेकर कई एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि किचन की साफ-सफाई पर काफी ध्यान देना चाहिए. किसी भी चीज का इस्तेमाल यूं ही न करना शुरू कर दें, क्योंकि कई चीजें हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने का करती हैं. यह कौन सी चीजें हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
प्लास्टिक की बोतल
2 / 6अगर आप किचन में प्लास्टिक की बोतल या कोई दूसरा आइटम यूज करते हैं तो इसे तुरंत हटा दें. यह कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है. इसलिए शीशे की बोतल का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- बच्चा बार-बार कान क्यों खुजलाता है? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताए इस आदत के 4 कारण
प्लास्टिक स्क्रबर
3 / 6ज्यादा किचन में बर्तनों को धोने के लिए प्लास्टिक स्क्रबर का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी प्लास्टिक स्क्रबर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि फाइबर वाले स्क्रब का यूज करें.
प्लास्टिक की चाय छन्नी
4 / 6गर्म चाय प्लास्टिक में छानी जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. यह सीधे तौर पर आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए स्टील वाली छन्नी का इस्तेमाल करें, ताकि चाय को आसानी से छाना जा सके.
बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल
5 / 6एक ही तेल को बार-बार गर्म करने से गंदे बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं. इससे खाने की गुणवत्ता खराब होती है और लंबे समय तक ऐसा तेल इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
एल्युमिनियम फॉयल का गलत इस्तेमाल
6 / 6बहुत ज्यादा गर्म या खट्टी चीजें रखने और एल्युमिनियम फॉयल का बार-बार इस्तेमाल करने से बचें. हालांकि, नॉर्मल इस्तेमाल का कैंसर से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन इस दौरान सही कुकिंग टिप्स फॉलो करें. इसे भी पढ़ें- क्या बालों में तेल लगाने से ग्रोथ होती है? एक्सपर्ट ने बताया कितना सच है यह मिथक