क्या बालों में तेल लगाने से ग्रोथ होती है? एक्सपर्ट ने बताया कितना सच है यह मिथक

Myths For Hair Growth: बालों में तेल लगाना अच्छा माना जाता है, लेकिन बहुत सारे लोगों का मानना है कि तेल लगाने से ग्रोथ अच्छी होती है. बाल लगातार बढ़ते हैं, मगर इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं.

Myths For Hair Growth

क्या तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं? Image Credit- News24

विज्ञापन

Baalon Mein Tel Lagana: बालों पर तेल लगाने की परंपरा काफी पुरानी रही है. लोग हाथों से सिर की मालिश काफी वक्त से करते आ रहे हैं. इसी उम्मीद से कि उनके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बाल टूटना बंद हो जाएंगे. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि इसका बालों की ग्रोथ से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सच क्या है? इसको लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुपमा बिसारिया का कहना है कि बालों में तेल लगाने से सीधे तौर पर बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ती, लेकिन यह स्कैल्प और बालों की हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें- रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये फ्लफी कोरियन एग रोल, 10 मिनट में बनकर होगा तैयार

विज्ञापन

क्या तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं?

इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि बालों की ग्रोथ जेनेटिक्स, हार्मोन, पोषण और ओवरऑल हेल्थ पर निर्भर करती है. तेल बालों की जड़ों को पोषण नहीं दे पाता, क्योंकि रूट्स बहुत ही अंदर होते हैं. इसलिए तेल बालों की ग्रोथ के लिए नहीं होता, लेकिन पोषण देने का काम जरूर करता है. साथ ही, स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने, रूखापन कम करने और बालों को टूटने से बचाने में मदद कर सकता है.

बालों में तेल लगाने के फायदे क्या हो सकते हैं?

  • स्कैल्प को मॉइस्चर करना
  • बालों का रूखापन और फ्रिज कम करना
  • बालों के टूटने और दोमुंहे होने का खतरा कम होना
  • हल्की मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना
  • बाल मुलायम दिखना

क्या रोज तेल लगाना सही है?

हर किसी के लिए रोज तेल लगाना जरूरी नहीं है. अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो ज्यादा तेल लगाने से गंदगी जमा हो सकती है और डैंड्रफ या स्कैल्प की समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए हफ्ते में 1 से 2 बार हल्के हाथों से तेल लगाना और कुछ घंटों बाद या जरूरत के हिसाब से तेल लगाएं.

कौन सा अच्छा तेल चुनें?

आप अपनी जरूरत और बालों के हिसाब से तेल को सेलेक्ट करें. अगर आपके बालों में प्रोटीन की कमी है तो नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. तिल का तेल स्कैल्प के लिए काफी अच्छा माना जाता है और बादाम का तेल विटामिन ई देने का काम करेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ