भीगने पर पारदर्शी बन जाते हैं इन 5 रंगों के कपड़े, बारिश में पहनने की ना करें गलती

Monsoon Fashion Tips: बारिश में कुछ रंगों के कपड़े सी थ्री हो सकते हैं. ऐसे में बरसात के दौरान इन रंगों को पहनने से बचना चाहिए. यहां जानिए कौन से हैं ट्रांसपेरेंट होने वाले 5 रंग.

Colors To Avoid In Rain
1 / 7
Colors To Avoid In Rain

Colors To Avoid In Monsoon: बरसात के मौसम में एक ऐसी गलती है जो बहुत से लोगों से हो जाती है लेकिन एहसास बारिश में भीगने के बाद होता है. यह गलती है गलत रंग के कपड़े पहनना. गलत रंग यानी वो रंग जो बारिश में भीगते ही सी थ्रू मतलब पारदर्शी हो जाते हैं. इन 5 रंगों के कपड़े पहनने पर आपको शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं ये 5 रंग जिन्हें बारिश में पहनकर नहीं निकलना चाहिए.

विज्ञापन

सफेद या ऑफ वाइट

सफेद या ऑफ वाइट 2 / 7

बरसात में सफेद या ऑफ वाइट नहीं पहनना चाहिए. इस रंग के कपड़े आमतौर पर सबसे पहले पारदर्शी हो जाते हैं. खासकर अगर कपड़े सफेद सूती के हों तो ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं.

विज्ञापन

पेस्टल कलर्स

पेस्टल कलर्स 3 / 7

पेस्टल कलर्स जैसे बेबी पिंक, स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन शेड्स पानी लगते ही शरीर से चिपकने लगते हैं और सी थ्रू नजर आते हैं.

हल्का पीला

हल्का पीला 4 / 7

हल्के पीले या क्रीम कलर के कपड़े भी बारिश में नहीं पहनने चाहिए. इस रंग के कपड़े पानी लगने पर पारदर्शी होने में देर नहीं लगाते.

विज्ञापन

बेज या न्यूड शेड्स

बेज या न्यूड शेड्स 5 / 7

ये स्किन टोन से मिलते हुए रंग हैं और पानी लगने पर सी थ्रू हो सकते हैं. अगर बाहर बारिश हो रही है और बेज और न्यूड शेड्स के कपड़े पहनकर नहीं निकलना चाहिए.

लाइट ग्रे

लाइट ग्रे 6 / 7

वाइट से मिलता-जुलता यह शेड गीला होकर सी थ्रू लगने लगता है. इसीलिए बरसात में इस रंग को पहनकर निकलने से भी परहेज की सलाह दी जाती है.  

विज्ञापन

बारिश में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए

बारिश में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए 7 / 7

बरसात के मौसम में डार्क रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं,  ब्लैक, वाइन, बरगंडी, ब्लू, डार्क ग्रीन या मस्टर्ड येरो के अलावा मल्टी कलर के कपड़े भी पहने जा सकते हैं. यह भी पढ़ें - मौसम बदलते ही छाने लगी है उदासी? कहीं मानसून ब्लूज के शिकार तो नहीं हो गए आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन