क्या प्लेन में थर्मामीटर ले जा सकते हैं? जानिए एरोप्लेन क्या-क्या नहीं ले जा सकते हैं
Should Carry Thermometer In Flight: डिजिटल थर्मामीटर को आमतौर पर प्लेन में ले जाया जा सकता है, लेकिन पारा वाले थर्मामीटर के लिए अलग नियम हो सकते हैं. इसके अलावा, बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिन्हें फ्लाइट में नहीं लेकर जाना चाहिए.

Things Not Allowed In Flight: फ्लाइट में ट्रेवल के दौरान कई नियम फॉलो करने पड़ते हैं. पहली फ्लाइट में तो पहले पैकिंग से लेकर हर छोटी चीजों को लेकर सवाल आते हैं. इनमें एक आम सवाल यह है कि क्या प्लेन में थर्मामीटर ले जा सकते हैं? इसके अलावा, कई लोग यह भी नहीं जानते कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी नियमों के तहत कौन-सी चीजें फ्लाइट में ले जाना मना होता है. अगर आपको फ्लाइट की सही जानकारी नहीं है तो छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है.
क्या प्लेन में थर्मामीटर ले जा सकते हैं?
2 / 6डिजिटल थर्मामीटर को प्लेन में लेकर जाने से कुछ नहीं होता है. इसे अपने हैंड-बैग में रखा जा सकता है, लेकिन आपके पास पारा ग्लास वाला थर्मामीटर है तो इससे जुड़े कई नियम हो सकते हैं. इसलिए एक बार फ्लाइट के रूल्स जरूर पढ़ लें. इसे भी पढ़ें- उबलते हुए दूध में रोटी डालने से क्या होगा? ये ट्रिक आपको शेफ भी नहीं बताएंगे
नुकीली चीजें हैं मना
3 / 6प्लेन में चाकू, कैंची, ब्लेड और कोई भी नुकीली चीज नहीं लेकर जाते हैं. इससे हैंड बैगेज में ले जाने की अनुमति नहीं होती. अगर ऐसी चीजें लेकर जाएंगे तो आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए पहले ही अपना बैग चेक कर लें.
आग लगाने वाली चीजें
4 / 6आप प्लेन में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, पेंट थिनर, पटाखे या आग लगाने वाली चीजें नहीं लेकर जा सकते हैं. इनसे आग लगने का खतरा हो सकता है और इससे फ्लाइट क्रैश हो सकती है. इसलिए ऐसा कोई भी सामान ना लेकर जाएं.
लिक्विड बोतल
5 / 6कोई भी लिक्विड बोतल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है. आपको पहले ही रोक सकते हैं और वक्त भी खराब हो सकता है. अगर आप कोई भी बोतल लेकर जा रहे हैं तो पहले गाइडलाइंस पढ़ लें.
बड़ी बैटरियां
6 / 6आप अजीबोगरीब बैटरियां नहीं लेकर जा सकते हैं. अगर आप ऐसा करेंगे तो परेशानी हो सकती है. इसे किसी संग्दिध एक्टिविटी से जोड़ा जा सकता है. इसलिए आप पहले एयरपोर्ट से परमिशन जरूर लें. इसे भी पढ़ें- फोन ब्लास्ट होने का क्या कारण हो सकता है? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां