क्या ओवन में एल्युमिनियम फॉयल रखने से आग लग जाती है? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
Can foil catch fire on oven: ओवन में एल्युमिनियम फॉयल रखने से हर बार आग नहीं लगती, लेकिन गलत इस्तेमाल हादसे की वजह जरूर बन सकता है. अगर ओवन ज्यादा देर तक चलता है या गर्म रहता है तो हादसा हो सकता है.

Foil Uses: आजकल कुकिंग में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल काफी किया जाता है. लोग खाना पैक करने से लेकर बेकिंग और ग्रिलिंग तक में इसका इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग ओवन में फॉयल रखकर खाना या रोटी भी गर्म करते हैं. पाए क्या ऐसा करने से ओवन में एल्युमिनियम फॉयल रखने से आग लग सकती है? इसकी सच्चाई को समझा जाए, ताकि छोटी सी गलती किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए.
क्या सच में ओवन में फॉयल से आग लग सकती है?
2 / 6आमतौर पर ऐसा नहीं होता, क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आसानी से ओवन में किया जा सकता है. हालांकि, कई बार गर्माहट की वजह से आग लग सकती है. इसके साथ जलने वाली चीज रखने से भी आग लग सकती है. इसे भी पढ़ें- Nautapa Travel Tips: नौतपा में परिवार के साथ बना रखा है घूमने का प्लान? बाहर निकलने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें
ओवन में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना कैसा है?
3 / 6माइक्रोवेव ओवन में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल काफी खतरनाक माना जाता है. माइक्रोवेव की तरंगें जब फॉयल से टकराती हैं तो चिंगारियां निकल सकती हैं. यही चिंगारियां आग का कारण बन सकती हैं.
किस तरह की गलती पड़ सकती है भारी?
4 / 6अगर फॉयल को पूरी तरह फैला दिया जाए या वह ओवन की दीवारों को छूने लगे तो स्पार्किंग शुरू हो सकती है. इससे मशीन खराब होने के साथ आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.
हीटिंग एलिमेंट को छूना
5 / 6OTG या इलेक्ट्रिक ओवन में अगर फॉयल ऊपर के हीटिंग कॉइल को छू ले तो बहुत ज्यादा गर्म होकर जलने जैसी संभावना बन सकती है.
एयर फ्लो ब्लॉक करना
6 / 6कुछ लोग ओवन की ट्रे या बॉटम को पूरी तरह फॉयल से ढक देते हैं. इससे हवा का सही सर्कुलेशन रुक जाता है और ओवन जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. इसे भी पढ़ें- इस आग जैसी गर्मी में शरीर को रखे ठंडा और फ्रेश, घर पर ऐसे बनाएं ठंडी शिकंजी