जली हुई कड़ाही को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानिए कैसे हटाएं कालापन और चिकनाई

How To Clean Burnt Kadhai: जली हुई कढ़ाही को घंटों तक घिसने के बजाय यहां दिए हैक्स आजमाकर देख लीजिए. इस तरह मिनटों में ही कढ़ाही को साफ किया जा सकता है.

jali kadhai kaise saaf kare
1 / 7
jali kadhai kaise saaf kare

Jali Hui Kadhai Kaise Saaf Kare: रसोई में खाना पकाते हुए अक्सर ही बर्तन जल जाते हैं. खासतौर से सब्जी को देर तक पकाने से कढ़ाही नीचे से भी और अंदर से भी जलने लगती है. कढ़ाही पर कालापन नजर आने लगता है और चिकनाहट की परत जमना शुरू हो जाती है. यह कालापन साबुन-पानी और जूने से साफ नहीं होता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह जली कढ़ाही (Burnt Kadhai) को साफ किया जा सकता है. यहां दिए तरीके असरदार तो हैं हीं साथ ही इन्हें आजमाना भी बेहद आसान है. आपकी कढ़ाही बिल्कुल नए बर्तन की तरह चमकने लगेगी.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा 2 / 7

जली हुई कढ़ाही को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. कढ़ाही में पानी डालकर उसमें बेकिंग सोडा छिड़क दें. सफेद झाग नजर आने लगेगा. इसे 15 से 20 मिनट के लिए जस का तस छोड़ दें और फिर जूने पर साबुन लगाकर साफ करें. कढ़ाही की जिद्दी कालिख हटने लगेगी.

विज्ञापन

नींबू और नमक

नींबू और नमक 3 / 7

कढ़ाही को साफ करने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल करें. इससे कढ़ाही की चिकनाहट हट जाती है. 2 चम्मच नमक और एक बड़े नींबू का रस कढ़ाही पर छिड़कें और 15 मिनट रखा रहने दें. इसके बाद कढ़ाही को घिसकर साफ करें.

टमाटर का रस

टमाटर का रस 4 / 7

आपने कई हैक्स में देखा होगा कि टमाटर का रस या केचअप से जले हुए बर्तनों की सफाई की जाती है. यह हैक असल में काम करता है. आप जले हुए बर्तन पर टमाटर को घिस सकते हैं, टमाटर का रस डाल सकते हैं या फिर केचअप डालकर छोड़ सकते हैं. इससे गंदगी साफ होती है.

विज्ञापन

सफेद सिरका

सफेद सिरका 5 / 7

सफेद सिरका यानी विनेगर का इस्तेमाल करके भी कढ़ाही को साफ किया जा सकता है. कढ़ाही में विनेगर डालकर रखें. आधे से एक घंटे बाद इस कढ़ाही को आम तरह से साफ करें. कढ़ाही साफ होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

सोडा ड्रिंक

सोडा ड्रिंक 6 / 7

लेमन सोडा या कोई और सोडा ड्रिंक इस्तेमाल की जा सकती है. सोडा ड्रिंक जले हुए बर्तन की चिकनाहट और जिद्दी गंदगी को ढीला करके हटा देती है.

विज्ञापन

जले हुए बर्तन को साफ ना करने पर क्या होता है

जले हुए बर्तन को साफ ना करने पर क्या होता है 7 / 7

जले हुए बर्तन की सही तरह से सफाई ना की जाए तो यही गंदगी आपके खाने में भी आने लगती है और आपको बीमार कर सकती है. वहीं, इस गंदगी में बैक्टीरिया और मोल्ड पनपते हैं सो अलग. इसीलिए, जले हुए बर्तन को साफ करना जरूरी है. यह भी पढ़ें - रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये फ्लफी कोरियन एग रोल, 10 मिनट में बनकर होगा तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन