पंजाब की वो खूबसूरत जगहें, जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों ने किया मशहूर, पार्टनर संग जरूर करें एक्सप्लोर
फिल्मी लोकेशन पसंद करने वाले लोगों के लिए पंजाब की ये जगहें किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं. अगर आपको इन जगहों के बारे में नहीं पता तो आइए, विस्तार से जानते हैं.

Bollywood Film Shooting Places: पंजाब सिर्फ अपने स्वादिष्ट खाने, संस्कृति और मेहमान नवाजी के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां की कई जगहें ऐसी हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. कभी खेतों के बीच रोमांस करते सितारे दिखे, तो कभी पुराने किलों और हवेलियों ने फिल्मों की कहानी में चार चांद लगाए. यही वजह है कि फिल्मी लोकेशन पसंद करने वाले लोगों के लिए पंजाब की ये जगहें किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं. अगर आपको इन जगहों के बारे में नहीं पता तो आइए, विस्तार से जानते हैं.
पटियाला
2 / 6पटियाला अपनी ऐतिहासिक इमारतों, महलों और खूबसूरत गलियों के लिए जाना जाता है. ‘जब वी मेट’ और ‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों शहर की शाही वास्तुकला की गवाह रही हैं. पार्टनर के साथ पटियाला घूमते हुए आप भी फिल्मी फील ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें- मानसून में मसालों में आ गई है नमी? जानिए इन्हें दोबारा फ्रेश रखने का आसान तरीका
अमृतसर
3 / 6अमृतसर पंजाब के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. गोल्डन टेंपल से लेकर पुरानी गलियों तक, यहां का हर कोना अलग है. वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म मनमर्जियां में दिखाई देने वाला सुंदर नजारा पंजाब के अमृतसर का है. आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं.
लुधियाना
4 / 6लुधियाना और इसके आसपास के इलाकों में पंजाब की असली खूबसूरती देखने को मिलती है. खेत, सरसों के रंग और पंजाबी माहौल फिल्मों में भी खूब नजर आए हैं. यहां पर आपको ‘रब ने बना दी जोड़ी’ वाला पंजाब और रोमांटिक माहौल मिलेगा.
गुज्जरवाल और नारंगवाल गांव
5 / 6पंजाब और हरियाणा की कई जगहों पर दंगल फिल्म की शूटिंग हुई है. आपको फिल्म में दिखाई देने वाले कई सीन पंजाब के गांव गुज्जरवाल और नारंगवाल के नजर आएंगे. अगर आप यहां के गांव का सुंदर नजारा देखने जाना चाहते हैं, वह पंजाब के गुज्जरवाल या नारंगवाल गांव घूमने जा सकते हैं.
मोहाली
6 / 6यह जगह ज्यादा लोकप्रिय तब हुई जब बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग यहां रखे हुई. इसके अलावा, तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर की शूटिंग हुई. फिल्मों में यहां के किलों से लेकर अस्पतालों तक का नजारा दिखाया गया. इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार इसे भी पढ़ें-