दिल्ली का सबसे सस्ता जूलरी मार्केट कौन सा है? आर्टिफिशियल रिंग्स और बैंगल्स के शौकीन जरूर जाएं

Best Artificial Jewellery Market In Delhi: अगर आप भी पिंटरेस्ट जैसी खूबसूरत और ट्रेंडिंग जूलरी खरीदना चाहते हैं तो यहां आपके लिए दिल्ली के उन मार्केट का जिक्र किया जा रहा है जहां आप एक से बढ़कर एक जूलरी खरीद सकते हैं.

Best market for artificial jewellery in Delhi
1 / 7
Best market for artificial jewellery in Delhi

Cheapest Jewellery Market In Delhi: आजकल जूलरी फैशन ही नहीं बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी है. सोशल मीडिया पर तो जूलरी का जैसे अलग ही क्रेज है. लेकिन, ऑनलाइन जंक जूलरी या आर्टिफिशियल जूलरी ना ही यूनिक मिलती है और ना ही सस्ती. ऐसे में आप अगर कुछ हटकर खरीदना चाहते हैं तो यहां आपके लिए दिल्ली के उन बाजारों का जिक्र किया जा रहा है जो सस्ते हैं और जंक जूलरी के लिए बेस्ट कहे जाते हैं. यहां आपको एक से बढ़कर एक जूलरी पीस मिल जाएंगे. रिंग्स से लेकर बैंगल्स, झुमकें, पायल और नेकलेस-चोकर वगैरह के यहां बेहद यूनिक कलेक्शन मिल जाएंगे.

विज्ञापन

जनपथ मार्केट

जनपथ मार्केट 2 / 7

दिल्ली के जनपथ मार्केट में दूर-दूर से लोग शॉपिंग करने आते हैं. यहां स्टाइलिश और खूबसूरत जूलरी मिलती हैं. चंकी, बोहेमियन और अफगानी जूलरी का तो यहां अमेजिंग कलेक्शन है. वहीं, ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के लिए भी जनपथ मार्केट परफेक्ट है.

विज्ञापन

लाजपत नगर

लाजपत नगर 3 / 7

साउथ दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट फैंसी तो है ही, साथ ही यहां जूलरी का कलेक्शन भी बेहद क्लासी है. गोल्डन, सिल्वर और कांच के बैंगल्स तो यहां बेहद ही सुंदर मिलते हैं. साथ ही, शादी के लिए आर्टिफिशियल जूलरी खरीदनी हो तो लाजपत नगर जरूर जाएं.

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट 4 / 7

सबसे यूनिक और ऑथेंटिक जूलरी के लिए आप दिल्ली हाट जा सकते हैं. यहां ट्रेडिशनल ट्राइबल और हैंडक्राफ्टेड जूलरी भी मिल जाती हैं. आप यहां से बंजारा और टेरेकोटा जूलरी खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट 5 / 7

कोई दिल्ली आता है तो सरोजिनी नगर मार्केट जरूर जाता है. यहां आना एक रिचुअल की तरह है. यहां पर जंक जूलरी के कई स्टॉल्स और दुकानें भी हैं. आप बेहद यूनिक ऑक्सीडाइज्ड जूलरी या गोल्डन जूलरी यहां से खरीद सकते हैं.

चांदनी चौक

चांदनी चौक6 / 7

चांदी चौक में मीनाकारी, कुंदन, पोल्की और ओंथेंटिक सिल्वर जूलरी मिल जाती है. यहां आप सस्ती कीमतों में बेहद स्टाइलिश जूलरी पीसेस खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

तिलक नगर मार्केट

तिलक नगर मार्केट 7 / 7

पूर्वी दिल्ली का तिलक नगर मार्केट जूलरी का हब है. यहां शादी की आर्टिफिशियल जूलरी की कई दुकानें और स्टॉल्स हैं. जो जूलरी आपको इंस्टाग्राम पर ट्रेंड होती नजर आती है, वही इस बाजार में बेहद कम कीमतों में मिल जाती है. यह भी पढ़ें - हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है… स्टेटस या स्टोरी पर लगाने के लिए परफेक्ट हैं बशीर बद्र के ये 10 शेर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन