पीरियड का रंग ऐसा दिखे तो हो जाएं सावधान, 40 के बाद बीमारी का संकेत हो सकता है Period Color

शरीर के अंदर क्या चल रहा है यह पीरियड्स के रंग से भी पता चल सकता है. आपके पीरियड्स का रंग ही आपको बतला सकता है कि किसी तरह का इंफेक्शन तो नहीं हो गया है. 40 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को खासतौर से सतर्क रहना चाहिए.

Period color meaning
1 / 7
Period color meaning

Period Color: महिलाओं में पीरियड्स का रंग उनके शरीर का अंदरूनी हाल बता सकता है. पीरियड्स का रंग अगर सामान्य से हटकर हो तो यह किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. खासकर 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में पीरियड्स का रंग किसी गंभीर दिक्कत का संकेत हो सकता है और इसीलिए पीरियड्स के रंग को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. यहां जानिए पीरियड्स का रंग कैसे बताता है सेहत का हाल.

विज्ञापन

लाल रंग का पीरियड

लाल रंग का पीरियड 2 / 7

पीरियड का रंग अगर गाढ़े लाल रंग का नजर आता है तो यह ताजे रक्त बहने का संकेत है. ऐसा हैवी पीरियड में ज्यादा होता है.

विज्ञापन

डार्क लाला या भूरे रंग का पीरियड

 डार्क लाला या भूरे रंग का पीरियड 3 / 7

अगर पीरियड का रंग बहुत गाढ़े लाल या भूरे रंग का नजर आ रहा है तो यह पीरियड की शुरुआत या अंत का संकेत है. ऐसा आमतौर पर सामान्य है.

संतरी रंग का पीरियड

संतरी रंग का पीरियड 4 / 7

संतरी रंग का पीरियड आना खतरे की घंटी हो सकता है, संतरी रंग का पीरियड इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. अगर संतरी पीरियड के साथ ही बदबू आए या खुजली हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.

विज्ञापन

गुलाबी रंग का पीरियड

गुलाबी रंग का पीरियड 5 / 7

अगर आपके पीरियड का रंग गुलाबी दिखता है तो इसका मतलब है कि शरीर में एस्ट्रोजन की कमी हो सकती है. यह 40 की उम्र के बाद पेरिमेनोपॉज का शुरुआती संकेत हो सकता है. कमजोरी और अनियमित पीरियड हो तो इग्नोर ना करें.

ग्रे रंग का पीरियड

ग्रे रंग का पीरियड 6 / 7

ग्रे या सलेटी रंग का पीरियड नजर आए तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है. इस रंग के पीरियड को इग्नोर करने की भूल ना करें.

विज्ञापन

काले रंग का पीरियड

काले रंग का पीरियड 7 / 7

काले रंग का पीरियड एक बार नजर आए तो सामान्य हो सकता है. लेकिन, अगर काले रंग का पीरियड बार-बार नजर आए तो यह हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें – ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है तो रोज करें ये 5 काम, कम होगा डायबिटीज का खतरा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन